Breaking News

Haryana

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, पानी के बिलों को लेकर आम लोगों को दी बड़ी राहत

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए पानी के बकाया बिलों पर जुर्माना और ब्याज माफी की घोषणा की है। उपभोक्ताओं को केवल बिल की राशि का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि कई सालों से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पानी के बिल बकाया …

Read More »

हरियाणा की इस योजना के तहत,अब तक 4 लाख 30 हजार 278 बेटियां को मिला लाभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बेटियां देश व समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। समाज में लडक़ा लडक़ी के भेदभाव को समाप्त करने, लिंगानुपात में सुधार लाने, स्कूलों में बालिकाओं के नामांकन व लड़कियों द्वारा पढ़ाई बीच में छोडऩे की प्रथा को खत्म करने तथा लड़कियों को …

Read More »

जानिए क्या है सरकार की ये योजना ,हरियाणा में पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन

हरियाणा सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों के लिए पेंशन स्कीम की शुरुआत की है, जिसका नाम ‘हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन’ योजना है। इस स्कीम के तहत प्रदेश सरकार 75 साल से अधिक उम्र के पेड़ों की देखभाल व परवरिश करने वालों को पेंशन दी जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज इस संबंध …

Read More »

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, करीब 2400 राशन डिपुओं की कमान होगी महिलाओं के हाथ में

हरियाणा सरकार ने आज महिलाओं को एक और बड़ा तोहफ़ा देते हुए राज्य के एक तिहाई “राशन डिपो” की कमान महिलाओं को देने की दिशा में कदम उठाया है। राशन डिपो अलॉटमेंट में तेज़ाब हमले से पीड़ित महिलाओं और विधवाओं को वरीयता देने का भी प्रावधान किया गया है। हरियाणा …

Read More »

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दावा, 9 वर्षों से गरीब परिवार के हक़ को अग्रसर है सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब को हक़ दिलाने का कार्य किया है और विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई है। हरियाणा में भी सरकार द्वारा अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए आमजन की सेवा के साथ …

Read More »

मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा ,205 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा ज्योतिसर अनुभव केंद्र

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में 205 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट विश्व दर्शनीय होगा और दूर-दराज से विश्व के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को गीता स्थली ज्योतिसर में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महाभारत थीम पर आधारित निर्माणाधीन ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का जायजा लिया और पर्यटन विभाग के अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल की है।  इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 205 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगाइस बजट में से 30 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इस गीता स्थली ज्योतिसर में भारत सरकार की तरफ से जारी बजट में से 29 करोड़ रुपये का बजट भवन निर्माण कार्य में खर्च किया जा चुका है।      मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र में बनने वाले ए ब्लॉक के भवन में महाभारत के चरित्रों को दर्शाने, टिकट काउंटर, ऑडियो गाईड, बी ब्लॉक के भवन में महाभारत के मुख्य कारणों पर प्रकाश डालती हुई झांकियों जैसे द्रोपदी चीर हरण, लाक्ष्य गृह आदि शामिल है, ब्लॉक सी के भवन में महाभारत के प्रथम दिन प्रसंग पर आधारित झांकियों सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की है।  इस प्रोजेक्ट में थ्री डी मैपिंग, होलोग्राफी सहित विभिन्न तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है\पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक असीम गोयल,विधायक रामकरण, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, चाणक्य सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी, पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, पूर्व मानद सचिव मदन मोहन छाबडा आदि उपस्थित थे।

Read More »

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर दिया बेटी शिक्षा को बढ़ावा, कहा – पढ़ेंगी बेटियां तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां

हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा है कि बेटियों को सफल बनाने के लिए हमारी मनोहर सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ बेटियों को बचाना ही नहीं है, बल्कि उन्हें पढ़ाना है, उन्हें स्वावलंबी बनाना है और अपने पैरों पर खड़ा भी करना है।श्री कंवरपाल आज यमुनानगर में आयोजित एक कार्यक्रम को  संबोधित कर रहे थे I उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कड़े प्रयास किए हैं। वर्तमान सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश में कुल 72 नये राजकीय कॉलेज खोले गए, जिनमें से 31 लड़कियों के हैं।घर के नजदीक ही उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोले गए हैं। छात्राओं के लिए अलग से कॉलेज भी खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने घरों से शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने के लिए 150 कि.मी. की दूरी तक रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा छात्राओं की यात्रा को सुरक्षित करने के लिए छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना के तहत 211 विशेष महिला बसें चलाई गई हैं। इसी प्रकार, बेटियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में 29 महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी स्थापित किये गये हैं। आई.टी.आई. में पढऩे वाली लड़कियों को प्रतिमाह 500 रुपये का वजीफा भी दिया जाता है।स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बी.पी.एल. परिवारों की किशोरियों, महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाने के लिए महिला एवं किशोरी सम्मान योजना चलाई जा रही है। स्कूलों में भी छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कामकाजी महिलाओं के नन्हें बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच पॉलिसी बनाई है। क्रेच में 6 महीने से लेकर 6 साल तक के बच्चों की 8 से 10 घंटे प्रतिदिन देखभाल की जा रही है।

Read More »

डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के लिए 31 जनवरी, 2024 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 के अंतर्गत डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना के तहत सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 जनवरी,2024 तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग के एक प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी …

Read More »

‘सरकारी स्कूल के नौवीं कक्षा के 1.93 लाख छात्रों को पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए अतिरिक्त 1 से 5 अंक मिलेंगे’

चंडीगढ़, 3 अगस्त – हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने बताया कि जो छात्र 9वीं कक्षा में एक पेड़ लगाएंगे और 12वीं कक्षा तक उसकी देखभाल करेंगे, उन्हें 12वीं कक्षा में 1-5 अंक अतिरिक्त मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव जल्द ही अधिसूचित …

Read More »

पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने के हरियाणा के प्रयासों की केंद्र ने की सराहना

 मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार द्वारा पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों की केंद्र सरकार ने सराहना की। किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने के साथ – साथ विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने के …

Read More »