Breaking News

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर दिया बेटी शिक्षा को बढ़ावा, कहा – पढ़ेंगी बेटियां तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां

हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा है कि बेटियों को सफल बनाने के लिए हमारी मनोहर सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ बेटियों को बचाना ही नहीं है, बल्कि उन्हें पढ़ाना है, उन्हें स्वावलंबी बनाना है और अपने पैरों पर खड़ा भी करना है।
श्री कंवरपाल आज यमुनानगर में आयोजित एक कार्यक्रम को  संबोधित कर रहे थे I उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कड़े प्रयास किए हैं। वर्तमान सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश में कुल 72 नये राजकीय कॉलेज खोले गए, जिनमें से 31 लड़कियों के हैं।घर के नजदीक ही उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोले गए हैं। छात्राओं के लिए अलग से कॉलेज भी खोले गए हैं।

 उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने घरों से शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने के लिए 150 कि.मी. की दूरी तक रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा छात्राओं की यात्रा को सुरक्षित करने के लिए छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना के तहत 211 विशेष महिला बसें चलाई गई हैं। इसी प्रकार, बेटियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में 29 महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी स्थापित किये गये हैं। आई.टी.आई. में पढऩे वाली लड़कियों को प्रतिमाह 500 रुपये का वजीफा भी दिया जाता है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बी.पी.एल. परिवारों की किशोरियों, महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाने के लिए महिला एवं किशोरी सम्मान योजना चलाई जा रही है। स्कूलों में भी छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कामकाजी महिलाओं के नन्हें बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच पॉलिसी बनाई है। क्रेच में 6 महीने से लेकर 6 साल तक के बच्चों की 8 से 10 घंटे प्रतिदिन देखभाल की जा रही है।

About deep

Check Also

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, करीब 2400 राशन डिपुओं की कमान होगी महिलाओं के हाथ में

हरियाणा सरकार ने आज महिलाओं को एक और बड़ा तोहफ़ा देते हुए राज्य के एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *