- Hindi News
- Local
- Punjab
- Vigilance On Former CM Punjab Charanjeet Singh Channi; Question answer About Access Income
चंडीगढ़31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी की फाइल फोटो।
पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस दोबारा पूछताछ करेगी। पंजाब विजिलेंस ने चन्नी को पूछताछ के लिए 13 जून को बुलाया है। विजिलेंस द्वारा उनसे आय से अधिक संपत्ति मामले पर सवाल-जवाब किए जाएंगे। चन्नी पंजाब सरकार पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगा चुके हैं।
गौरतलब है कि विजिलेंस इस मामले में चन्नी से पहले भी एक बार पूछताछ की जा चुकी है। उस दौरान चन्नी ने जांच टीम को अपनी संपत्ति व अन्य रिकॉर्ड बारे जानकारी दी। इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी का लुकआउट नोटिस ( LOC) भी जारी किया गया था। इस पर चन्नी ने विदेश यात्रा रद्द करने की बात कही थी।
चन्नी अपनी हत्या का जता चुके हैं अंदेशा
इससे पहले कांग्रेसी नेता चरणजीत सिंह चन्नी उन्हें विजिलेंस द्वारा पूछताछ को बुलाए जाने पर अपनी हत्या का अंदेशा भी जता चुके हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पंजाब की मान सरकार उन्हें परेशान कर रही है, गिरफ्तार करवा सकती है, यहां तक की उनकी हत्या भी की जा सकती है। उन्होंने CM भगवंत मान पर बदले की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, चन्नी विजिलेंस जांच का सामना करने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दलित समुदाय की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही है।