लुधियानाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
![मृतक विजय और गुरप्रीत। - Dainik Bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/12/59_1686568582.jpg?resize=618%2C464&ssl=1)
मृतक विजय और गुरप्रीत।
पंजाब के बरनाला में दो युवकों की हरिगढ़ नहर में नहाते समय मौत हो गई। गर्मी से राहत पाने के लिए तीन दोस्त नहर में नहा रहे थे। अचानक से दो युवक पानी की गहराई को भांप न सके। गहराई और तेज बहाव के कारण वह बह गए। दोस्त को बहता देख तीसरे युवक ने काफी शोर मचाया लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। लोगों की भीड़ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
पटियाला से आए गोताखोर
पुलिस कर्मचारियों ने पटियाला से गोताखोरों को बुलाया। लोग बताते है कि गोताखोरों ने युवकों को ढूंढने के 35 हजार रुपये मांगे। पैसे को इंतजाम आस-पास के लोगों ने किया जिसके बाद देर रात दोनों युवकों के शवों को नहर से बरामद किया गया। मरने वालों की पहचान गुरप्रीत (25)और विजय कुमार (26) के रुप में हुई है।
बातें करते हुए गहराई में जा गिरे
हादसे में बचे युवक सरताज ने बताया कि वह तीनों दोस्त हरी गढ़ नहर में नहाने गए थे। नहर के किनारे पर पत्थर पर खड़े होकर नहाने रहा था जबकि गुरप्रीत और विजय दोनों दोस्त बातें करते-करते नहर की एक खाई में जा गिरे। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर उन्हें निकालने की कोशिश की परंतु वह असफल रहा। हादसे के बाद दोस्तों के परिजनों को फोन किया गया। सरताज ने बताया कि जिस खाई में उसके दोस्त गिरे है वह करी 20 फीट गहरी है। पुलिस मामले की जांच कर बनती कार्रवाई कर रही है।