Breaking News

जलालाबाद के 6 गांव में दूर होगी पानी समस्या: विधायक जगदीप कंबोज ने सडियां में रखा स्वच्छ पेयजल परियोजना का नींव पत्थर

फाजिल्का7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
स्वच्छ पेयजल स्कीम का नींव पत्थर रखते हुए हलका विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी। - Dainik Bhaskar

स्वच्छ पेयजल स्कीम का नींव पत्थर रखते हुए हलका विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी।

पंजाब के फाजिल्का के जलालाबाद स्थित गांव सडियां में आज हलका विधायक एडवोकेट जगदीप कंबोज गोल्डी ने पेयजल पाइप लाइन व सोलर सिस्टम का नींव का पत्थर रखा। योजना के शुरू होने से क्षेत्र के सडियां, चक्क सडियां, राजपुरा, लक्खोवाली, बुधो के और छप्पड़ीवाला में स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सकेगा। नींव पत्थर रखने के दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध मान सरकार
हलका विधायक एडवोकेट जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार राज्य के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इलाके में विकास के लिए आइ ग्रांट से पेयजल पाइपा लाइन डाली गई है, जिससे आधा दर्जन गांवों को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा व पेयजल की किल्लत दूर हो सकेगी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में अन्य समाजसेवी प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *