Breaking News

पंजाब में स्टेट ऑपरेशन सेल टीम पर हमला: फाजिल्का में रेड करने गई थी पुलिस, ग्रामीणों ने पीटा, हथियार छीने, 3 पुलिसकर्मी घायल

फाजिल्का14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाब पुलिस की टीम जांच करती हुई। - Dainik Bhaskar

पंजाब पुलिस की टीम जांच करती हुई।

फाजिल्का की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल टीम पर हमला का मामला सामने आया है। यह मामला फाजिल्का के गांव बक्खूशाह का है, जहां पर इलाके में पुलिस टीम खुफिया मिशन पर गई फाजिल्का स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल की टीम पर कुछ ग्रामीणों द्वारा हमला किया गया।

इस हमले में 3 पुलिस कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले के बारे में कुछ भी नही बताया जा रहा है। जब इस बारे में जानकारी लेने के लिए संबधित पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की जाती है तो उनकी और से कुछ भी नहीं बोला जा रहा।

वहीं इस मामले में ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात की है। ग्रामीण बलविंदर सिंह पंचायत मेंबर पंचायत गांव बक्खू शाह ने बताया कि रविवार रात 11 बजे के करीब 6 पुलिस कर्मचारी बिना वर्दी के गांव में रेड मारने के लिए गए थे। जिन्हें वहां पर कुछ ग्रामीणों ने घेर लिया और उनसे बुरी तरह पिटाई की गई।

इसके अलावा इन कर्मचारियों ने जब अपना आईडी कार्ड दिखाना चाहा तो उनका आईडी कार्ड भी फाड़ दिया गया। पंचायत मेंबर के मुताबिक इन पुलिस कर्मचारियों में से दो के रिवाल्वर भी छीन लिए गए। इसके बाद इन्हें वहां पर बीएसएफ के हवाले कर दिया और बाकी पुलिस कर्मचारी वहां से भाग निकले।

इसके बाद पुलिस उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर बीएसएफ से इन पुलिस कर्मचारियों को छुड़वाया और वापस लाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं जानकारी सामने आई है कि पुलिस टीम पर हमला करने बाबत फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने करीब 16 से 17 लोगों पर केस दर्ज किया है। जबकि कुछ अज्ञात लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।फिलहाल जख्मी पुलिस कर्मचारियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जब इस बारे एसएचओ थाना सदर फाजिल्का से संपर्क किया गया तो उन्होंने अपना फ़ोन नहीं उठाया।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *