फरीदकोट/फिरोजपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/11/_1686456509.jpg?resize=618%2C464&ssl=1)
पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव की लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर थाना ममदोट पुलिस ने गुरूहरसहाय के नजदीकी गांव जाबा निवासी आरोपी बब्बू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया है।
दोस्ती की, जाल में फंसाया, संबंध बनाए
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उसकी जान पहचान बब्बू के साथ हुई थी, जिसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा दिया। एक जून को आरोपी बब्बू उसे मोटर साइकिल पर बैठा कर फाजिल्का में जलालाबाद के एक होटल में ले गया।
विरोध करने पर मारने की धमकी देने लगा
पीड़ित के अनुसार, वहां बब्बू ने बहलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब जब उसने बब्बू से शादी करने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया और मारने की धमकी दी। इसलिए थाना ममदोट की ASI गुरकंवलजीत कौर को शिकायत दी गई, जो आरोपी की तलाश में कर रही हैं।