Breaking News

फरीदकोट मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने किया, बोले- मिनी PGI के रूप में विकसित किया जा रहा अस्पताल

फरीदकोट33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब विधानसभाध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने रविवार सुबह फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी में मरीजों से बातचीत करने के अलावा डॉक्टरों से भी बात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, जब सरकारी अस्पतालों में इतनी सफाई देखने को मिल रही है।

व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर संतुष्टि जताई
उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए पंजाब ही नहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा और राजस्थान से भी मरीज आते हैं। ऐसे में इस अस्पताल को मिनी PGI के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मिलें। उन्होंने आज के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर संतुष्टि जताई है।

2 दिन पहले मंत्री ने किया था कॉलेज का दौरा
बता दें कि विधानसभाध्यक्ष के दौरे से 2 दिन पहले प्रदेश के सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह द्वारा मेडिकल कॉलेज का दौरा किया गया था। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड का अवलोकन करने के साथ मरीजों और डॉक्टरों से बात की थी। उन्होंने कहा था कि जल्द ही मरीजों की सुविधा के लिए कर्मियों की भर्ती की जाएगी। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *