फरीदकोट/फिरोजपुर/लुधियाना22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/10/_1686399576.jpg?resize=618%2C464&ssl=1)
पंजाब के लुधियाना जिले में शुक्रवार को अपने किराए के घर में फंदे पर झूलते मिले केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर विनोद कुमार के परिवार वाले सामने आए हैं। फिरोजपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मृतक के परिजनों ने दावा किया है कि उनका भाई कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। वह तो हंसमुख स्वभाव का था, यहीं नहीं वह जहां भी रहा, उसके पूरे स्टाफ के साथ खुशहाल संबंध रहे हैं। बार-बार कहने के बाद भी पुलिस ने मौके से शव को उठा लिया, जिससे वह लोग मौका मुआयना नहीं कर पाए।
![लुधियाना के अमरपुरा इलाके में विनोद की लाश फंदे पर झूलती मिली थी। उसने लेडीज अंडरगारमेंट्स पहने हुए थे। हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/10/comp-1-2023-06-09t132315093_1686399336.gif?resize=550%2C413&ssl=1)
लुधियाना के अमरपुरा इलाके में विनोद की लाश फंदे पर झूलती मिली थी। उसने लेडीज अंडरगारमेंट्स पहने हुए थे। हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पुलिस ने परिवार को घटनास्थल देखने नहीं दिया
यह दावा मृतक विनोद कुमार के छोटे भाई आदेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि परिवार फिरोजपुर के टैंकावाली बस्ती में रहता है। शुक्रवार को जब उनके एक रिश्तेदार का फोन आया तो उन्हें बताया गया कि उनके भाई की तबीयत खराब है। वह जल्दी लुधियाना आ जाए। इसके बाद वह अपने दूसरे भाई के साथ लुधियाना के लिए रवाना हो गए, परंतु उनके बार-बार कहने के बावजूद भी पुलिस ने मौके से शव को उठा लिया। उन्हें मौके पर स्थिति देखने ही नहीं दी गई।
![विनोद मूल रूप से फिरोजपुर की टैंक वाली बस्ती का रहने वाला था। वह शादीशुदा था और एक बेटा-बेटी हैं। वह ईसा नगरी में अपने रिश्तेदार सुलेमान के घर खाना खाता था।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/10/_1686399343.jpg?resize=618%2C460&ssl=1)
विनोद मूल रूप से फिरोजपुर की टैंक वाली बस्ती का रहने वाला था। वह शादीशुदा था और एक बेटा-बेटी हैं। वह ईसा नगरी में अपने रिश्तेदार सुलेमान के घर खाना खाता था।
भाई की हत्या के एंगल से जांच करने की मांग
उन्होंने कहा कि जिस जगह पर और जिस हालत में उनके भाई का शव मिला है, वह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है, क्योंकि कोई भी 6 फीट का व्यक्ति दरवाजे के साथ अपने दोनों हाथ बांध कर आत्महत्या नहीं कर सकता है। यह हत्या का मामला है, और वह लुधियाना पुलिस से मांग करते हैं कि उनके भाई की हत्या के एंगल से भी केस की जांच की जाए, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब आएगी तो सही स्थिति का पता लगेगा, लेकिन पुलिस को मर्डर एंगल भी देखना चाहिए।