Breaking News

Batala News: आंगन में सोया था व्यक्ति, गेट को चीरकर आई गोली… सीने में जा लगी, मौके पर ही मौत

50 year old man dies after being shot in Batala

– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बटाला के गांव चौणें में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक घर के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें घर के आंगन में सो रहे व्यक्ति की छाती में गोली लगने से मौत हो गई।

घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे की है। मृतक की पहचान हरभजन सिंह (50) के रूप में हुई है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चार मोटरसाइकिलों पर आठ हमलावर सवार दिखे। फायरिंग के बाद सभी वहां से भाग निकले। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घुमान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह हरभजन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, फायरिंग की वजह का पता नहीं चला है। घरवालों का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा या रंजिश नहीं है।

मृतक हरभजन के भाई रतन सिंह और पत्नी भजन कौर ने बताया कि बुधवार की देर रात को हरभजन सिंह घर के आंगन में सोया था। इसी दौरान अचानक बाहर गेट पर गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर हरभजन जाग गया और जैसे ही वह खड़ा हुआ तो गेट को चीरती हुई एक गोली सीधे हरभजन सिंह की छाती में जा लगी।

हरभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह हरभजन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *