अबोहर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/08/1f760422-88f3-4851-ad0b-9ccdbbaa0a6f_1686206876664.jpg?resize=618%2C464&ssl=1)
गांव बहादुरखेड़ा में सांझी दीवार के विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा पति-पत्नी पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/08/3057e29d-59e4-474c-b0b6-ba68b32448ce_1686206880556.jpg?resize=618%2C464&ssl=1)
उपचाराधीन गांव बहादुरखेड़ा निवासी परमजीत पत्नी सीताराम और सीताराम पुत्र बलवीर ने बताया कि उन्होंने अपने घर में दीवार खड़ी की थी। जो पड़ोसियों के साथ सांझी दीवार है। इसी दीवार के विवाद को लेकर उक्त लोगों द्वारा उनसे झगड़ा शुरू कर दिया।
जिनका विरोध करने पर पड़ोसियों के 10 लोगों ने उनपर हमला कर दोनों पति-पत्नी से बुरी तरह मारपीट की और परमजीत व सीताराम के कपड़े फाड़ दिया। उपचाराधीन दंपति ने पड़ोसियों पर उन्हें अंदरूनी चोटें मारने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।