Breaking News

Delhi | जामिया नगर में लकड़ी के बक्से में मिले भाई-बहन की दम घुटने और ऑक्सीजन की कमी से मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा | Navabharat (नवभारत)

dead bodies Found in Jamia Nagar

ANI Photo

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के जामिया नगर (Jamia Nagar) में मंगलवार को लकड़ी के बक्से में मिले दोनों बच्चों की मौत दम घुटने और ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले थे। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने कहा, “आज एम्स अस्पताल के आंतरिक बोर्ड द्वारा एम्स अस्पताल के मुर्दाघर में दोनों मृत बच्चों का पोस्टमार्टम किया गया। बोर्ड ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत दम घुटने और ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले।”

मृत बच्चों की पहचान आरती (7) और नीरज (8) के रूप में हुई है। दोनों पांच जून से लापता थे। इलाके में छानबीन करने के बाद बच्चों के शव एक लकड़ी के बक्से में मिले थे।

पुलिस को जामिया नगर में मकान नंबर F2 जोगा बाई एक्सटेंशन में दो बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक लकड़ी के एक पुराने बक्से में दो बच्चों के शव मिले थे। बच्चे अपने माता-पिता के साथ इसी मकान में रहते थे। उनके पिता बलबीर संपत्ति पर गार्ड का काम करते थे।

यह भी पढ़ें

स्थानीय पूछताछ में पता चला कि मृतकों ने अपने माता-पिता के साथ दोपहर 3 बजे दोपहर का भोजन किया और दोपहर 3.30 बजे के आसपास लापता हो गए। माता-पिता और अन्य बच्चों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया और बाद में उन्हें बॉक्स में पाया।

About dp

Check Also

दिल्ली की आंगनबाड़ी मे काम करनें वाली महिलाओं के लिए केजरीवाल सरकार की एक ख़ास पहल

इन दिनों दिल्ली सरकार ने जनता की सुविधा के लिए कई योजनाएं चलाई हुईं हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *