Breaking News

लव ट्रायंगल में उलझी थी डबल मर्डर की पूरी कहानी, दिल्ली पुलिस ऐसे पहुंची कातिल तक

नई दिल्ली: तारीख 30 दिसंबर, दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के पास एक लड़का और लड़की दोनों जख्मी और खून से लथपथ अस्पताल के गेट पर पड़े हुए थे। ड्यूटी कांस्टेबल सफदरजंग अस्पताल को सूचना मिली कि अरबिंदो मार्ग पर सफदरजंग अस्पताल के गेट नंबर 2 के पास फुटपाथ पर एक लड़की और एक लड़का खून से लथपथ पड़े हैं। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता है। दोनों को तेज चोट लगी थी। इलाज के दौरान लड़का सागर निवासी गोकुलपुरी, दिल्ली की मौत हो जाती है। इलाज के दौरान लड़की नेहा( बदला हुआ नाम) की भी मौत हो जाती है। दोनों की मौत के बाद पुलिस ने धारा 307/302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के पास कुछ खास जानकारी नहीं थी लेकिन मामले का खुलासा भी जल्द हो गया। दोनों की हत्या के पीछे जो कहानी निकलकर आई उससे पुलिस भी हैरान हो गई।

क्राइम जिस प्रकार का था उसको देखते हुए दिल्ली पुलिस की 5 टीमें बनाई गई। आपस में मिलकर पूरी टीम ने घटना का पूरा विश्लेषण किया। जांच के दौरान पता चला कि लड़की ने डेढ़ साल पहले ही नई दिल्ली के एक मंदिर में सन्नी पुत्र पप्पू सिंह निवासी एफ-162, गंगा विहार, गोकुलपुरी, नई दिल्ली से शादी की थी। शादी के बाद वे नोएडा में साथ रहने लगे और नोएडा के एक अस्पताल में काम करने लगे। इसी बीच लड़की सन्नी के बचपन के दोस्त सागर के संपर्क में आई और उसका सागर के साथ अफेयर शुरू हो गया।

पुलिस टीमों ने सफदरजंग अस्पताल और आसपास के इलाके में क्राइम सीन को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी। मृतक सागर के माता-पिता से पता चला कि सन्नी पिछले एक सप्ताह से सागर को लड़की से दूर होने की धमकी दे रहा था। पुलिस को मिले और भी दूसरे इनपुट के आधार पर टीमों ने नोएडा, गोकुलपुरी, कुसुमपुर पहाड़ी, कड़कड़डूमा और अन्य आसपास के इलाकों में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और आरोपी गंधर्व उर्फ सन्नी को पकड़ने में कामयाब रही।

पूछताछ में सन्नी ने खुलासा किया कि उसने मृतक लड़की से शादी की थी। सागर उसका बचपन का दोस्त था और उसी इलाके में रहता था। पिछले 15 दिन से उसकी पत्नी से दोस्ती हो गई और वह उसके साथ रहने लगा। उसने 2-3 बार चेतावनी दी कि वह खुद को उससे दूर कर ले क्योंकि वह पहले ही उससे शादी कर चुका है। उसने स्वीकार किया कि उसने दोनों पर उस चाकू से हमला किया जो उसके पास पहले से ही था। 22 वर्षीय सन्नी को घटना के 6 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

About dp

Check Also

दिल्ली की आंगनबाड़ी मे काम करनें वाली महिलाओं के लिए केजरीवाल सरकार की एक ख़ास पहल

इन दिनों दिल्ली सरकार ने जनता की सुविधा के लिए कई योजनाएं चलाई हुईं हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *