Breaking News

Delhi Rain News: मार्च के साथ दिल्‍ली में आ रही बारिश, फिर भी कम नहीं होंगे गर्मी के तेवर

नई दिल्ली: दिल्ली में पूरी फरवरी बारिश नहीं हुई है। वहीं मार्च की शुरुआत में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। संभावना है कि एक मार्च को बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। हालांकि गर्मी से राहत की अधिक उम्मीद नहीं है। तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी, लेकिन यह सामान्य से ऊपर ही रहेगा। दो मार्च से एक बार फिर तापमान 33 डिग्री के स्तर पर पहुंच जाएगा। मार्च शुरू होने से पहले ही इसकी तुलना 2022 के गर्म मार्च से होने लगी है। दावा किया जा रहा है कि यह मार्च भी काफी गर्म रहेगा। 2022 में मार्च का औसत न्यूनतम तापमान 72 साल में दूसरा सबसे गर्म न्यूनतम तापमान रहा था। पिछले साल मार्च में बारिश हुई ही नहीं। इसकी वजह से मार्च में गर्मियों की शुरूआत हुई थी। वहीं 2023 में फरवरी में ही गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।

दिल्‍ली में आज मौसम कैसा रहेगा?
मंगलवार को दिल्‍ली में आंशिक रूप से बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद एक मार्च को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। वहीं दो से पांच मार्च के बीच अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़कर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Delhi Weather Forecast

दिल्‍ली के मौसम का हाल

बारिश कब होगी?
स्काईमेट के अनुसार एक मार्च को राजस्थान और पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र डिवेलप होगा। इसके असर से उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी गतिविधियां देखी जा सकती हैं। बारिश के साथ बादल के छाने से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। इसलिए अधिक राहत की संभावना नहीं है। राजधानी दिल्ली इस सिस्टम से काफी दूर है। इसलिए यहां बारिश की गतिविधियों की संभावना बेहद कम है।

एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस बढ़ाएगा तापमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। 28 फरवरी को एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसके चलते मार्च का पहला सप्ताह ही सामान्य से ज्यादा गर्म रहने की संभावना है। मार्च में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। मार्च के दूसरे हफ्ते से शुष्क मौसम और तेज धूप तापमान को और बढ़ाएगी।

About dp

Check Also

दिल्ली की आंगनबाड़ी मे काम करनें वाली महिलाओं के लिए केजरीवाल सरकार की एक ख़ास पहल

इन दिनों दिल्ली सरकार ने जनता की सुविधा के लिए कई योजनाएं चलाई हुईं हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *