Breaking News

Delhi : हिंदूराव अस्पताल पर 15 साल की लड़की के अंग गायब करने का आरोप, चल रही है जांच-पड़ताल

हिंदूराव अस्पताल

हिंदूराव अस्पताल
– फोटो : amar ujala

दिल्ली नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल पर 15 साल की लड़की के मानव अंग गायब का आरोप लगा है। थाना उस्मानपुर की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। शिकायत के बाद मेडिकल बोर्ड बनाकर लड़की के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

वहीं इस संबंध में जब हिन्दू राव अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी मांगने की कोशिश की गई तो जवाब नहीं मिल पाया। न्यू उस्मानपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, 15 साल की बेटी को पेट दर्द की शिकायत के बाद मां 21 जनवरी को हिन्दू राव अस्पताल में लेकर गई। 26 जनवरी को बेटी इमराना ने दम तोड़ दिया। परिवार लड़की के शव को लेकर वापस घर आए तो देखा कि उसके पेट पर कोई बैग है। 

पुलिस का कहना है कि भजनपुरा निवासी 15 साल की लड़की को आंत संबंधी समस्या के बाद हिंदूराव अस्पताल में भर्ती किया गया था। 24 जनवरी को उसका ऑपरेशन हुआ और 26 जनवरी को उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर पहुंचने पर परिवार ने पुलिस को फोन किया कि उसकी बेटी के कुछ अंग निकाले गए हैं।

मृतका की एमएलसी थाना उस्मानपुर पुलिस ने शाहदरा के जग प्रवेश अस्पताल में बनवाई है। आरोप लगने के बाद शव को जीटीबी अस्पताल में रखवाया गया। फिलहाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

About dp

Check Also

दिल्ली की आंगनबाड़ी मे काम करनें वाली महिलाओं के लिए केजरीवाल सरकार की एक ख़ास पहल

इन दिनों दिल्ली सरकार ने जनता की सुविधा के लिए कई योजनाएं चलाई हुईं हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *