विस्तारा एयरलाइंस
– फोटो : social media
विस्तार
विमानन कंपनी विस्तारा ने देहरादून-मुंबई के बीच में अपनी एक और फ्लाइट सोमवार से शुरू कर दी है। अब दून से मुंबई के बीच विस्तारा की दो फ्लाइट हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई से यह फ्लाइट सुबह 11:30 बजे 112 यात्रियों को लेकर दून एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand News: पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे नागरिक विमान, एरोड्रम लाइसेंस जारी
इसके बाद दोपहर 12:10 बजे दून से 160 यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। विस्तारा की यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। इसके पहले से चल रही फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन देहरादून-मुंबई के बीच उड़ान भर रही है।