![Monsoon Arrival: आठ दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी Monsoon reaches Indian mainland, IMD declares onset over Kerala](https://i0.wp.com/staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/06/08/750x506/manasana_1686208329.jpeg?resize=414%2C233&ssl=1)
केरल पहुंचा मानसून।
– फोटो : social media
विस्तार
मौसम हर पल करवट बदल रहा है। कहीं बारिश की फुहारें पड़ रही हैं तो दूसरी जगहों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, आठ दिन के देरी के बाद मानसून केरल पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है, आईएमडी ने रविवार को कहा था कि केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख से तीन से चार दिन की देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। विभाग ने मई के मध्य में कहा था कि यह चार जून तक केरल पहुंच सकता है। आईएमडी ने मानसून को लेकर क्या जानकारी दी थी। आइए जानते हैं…
मानसून को लेकर दी थी ये जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा था कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और इन हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर तक पहुंच गई है। मानसून को केरल तट में टकराने में तीन से चार दिन का समय और लग सकता है।
Source : https://www.amarujala.com/india-news/monsoon-reaches-indian-mainland-imd-declares-onset-over-kerala-2023-06-08