ग्यासनुरा में गैस लीक
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है। ग्यासपुरा में गैस लीक होने से करीब दस लोगों की मौत होने की सूचना है। प्रशासन ने आसपास का तीन सौ मीटर का एरिया खाली करवा दिया है। बचाव कार्य जारी है। हादसा ग्यासपुर सुआ रोड पर सितारा सिनेमा के नजदीक सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ।
सूत्रों के अनुसार, गैस लीक से कई पालतू जानवरों की भी मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मी भी पहुंचे हुए हैं।