Breaking News

Uttarakhand: प्रदेश में 22 सालों में स्वाह हो गई 545 करोड़ की संपत्ति, आरटीआई से मिली जानकारी में हुआ खुलासा

RTI Property worth 545 crores burnt in Uttarakhand in 22 years read more Updates in hindi

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले 22 वर्षों के दौरान 37254 अग्निकांड में 545 करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई। अग्निशमन विभाग इन घटनाओं में 2626 करोड़ 68 लाख से अधिक संपत्ति राख होने से बचाई। यह खुलासा सूचना के अधिकार कानून के तहत मांगी गई सूचना से हुआ।

काशीपुर के एडवोकेट नदीमउद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से वर्ष 2001 से 2022 तक 22 वर्षों में हुए अग्निकांड और उनमें हुई राजस्व की हानि के बारे में सूचना मांगी थी। उनके आवेदन पर मिली सूचना से यह खुलासा भी हुआ कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच 33 अग्निकांडों की घटनाएं असत्य भी पाई गई। लोक सूचना अधिकारी/उपनिदेशक (तकनीकी) अग्निशमन एवं आपात सेवा ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: नर्सिंग अधिकारियों को जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर का दर्जा नहीं, फर्जी आदेश हुआ था वायरल

आरटीआई में मिली सूचना के अनुसार, 22 वर्षों के दौरान एक वर्ष में सबसे अधिक 3314 अग्निकांड वर्ष 2012 में हुए, जिसमें करीब 53 करोड़ की संपत्ति बचाई गई। 2016 में 2876 अग्निकांड में एक साल में सबसे अधिक 57 करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ। अग्निशमन विभाग ने 22 वर्षों में 2626 करोड़ की संपत्ति जलने से बचाई। इसी अवधि वर्ष 2021 में 2246 अग्निकांडों में 304 करोड़ की संपत्ति को बचाया गया।

Source link

About dp

Check Also

उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना 2023: राज्य के मेधावी छात्रों को दिया जा रहा उपहार

उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *