Breaking News

MP: कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए कमाल दिखाने आए शिवकुमार, महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार रविवार सुबह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आए। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया।

 

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरू और पंडित महेश पुजारी द्वारा कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार द्वारा गर्भगृह में पूजन अर्चन करवाया गया। जिसके बाद उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इसके पूर्व निर्धारित समय पर भस्मआरती करने पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बाबा महाकाल की भस्मआरती में पूरे समय शामिल होकर, दिव्य और भव्य भस्मारती का धर्म लाभ अर्जित किया। भस्मआरती के दौरान उनके साथ विधायक महेश परमार, विधायक जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल भी मौजूद थे।



मां पीतांबरा के दर्शन भी किए

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शनिवार को चार्टर्ड प्लेन से दतिया पहुंचे थे। इस दौरान हेलीपैड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सीधे पीताम्बरा पीठ पहुंचे और मां पीताम्बरा के दर्शन किए। उन्होंने यहां विशेष पूजा की और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।


डीके शिवकुमार के दतिया पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया था। कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी कई वरिष्ठ नेता उनकी आगवानी करने के लिए पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री ने पीतांबरा पीठ स्थित सभी मंदिरों के दर्शन कर मां धूमावति के दरबार में भी माथा टेका। इस दौरान प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।


Source link

About dp

Check Also

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *