Breaking News

बठिंडा अस्पताल की पहली मंजिल से गिरी महिला: मौत, पथरी के इलाज के लिए सर्जिकल वार्ड में थी भर्ती; पति गया था बाहर

बठिंडा9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के बठिंडा सिविल अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक महिला की बालकोनी से नीचे गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार के अनुसार महिला मानसिक तौर पर बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था।

जानकारी के अनुसार मुक्तसर के गांव मदीर की रहने वाली 38 वर्षीय महिला सुनीता रानी पत्नी राजू राम पित्ते पत्थरी के इलाज के लिए अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी। महिला का पति किसी काम से वार्ड से थोड़ी देर के लिए बाहर गया था। वापस आने पर देखा कि उसकी पत्नी सुनीता बेड पर नहीं थी। व्यक्ति ने अपने बेटे को फोन किया तथा महिला की तलाश शुरू की।

महिला की जांच करते डॉक्टर।

महिला की जांच करते डॉक्टर।

वार्ड की बैक साइड जमीन पर गिरी मिली
वहीं, सर्जिकल वार्ड की बैक साइड महिला नीचे जमीन पर गिरी हुई मिली, जिसके मुंह से खून आ रहा था। जिसके बाद उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक बीमार भी थी, जिसका उपचार चल रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *