रायपुर22 मिनट पहले
प्रवर्तन निदेशालय प्रदेश के चर्चित शराब घोटाले कांड की जांच कर रहा है। मंगलवार को इस मामले में पहले से ही जेल में बंद अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के अधिकारी ए पी त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित की रिमांड खत्म हो गई।
ढेबर समेत पहले से ही जेल में बंद चारों आरोपियों की रिमांड को लेकर विशेष अदालत में न्यायाधीश अजय सिंह ने सुनवाई की। दोनों पक्षों के तथ्यों को सुनने के बाद जल्द ही अदालत इस मामले में अपना आदेश देगी। माना जा रहा है सभी की रिमांड करीब 1 सप्ताह के लिए बढ़ाई जा सकती है।
इसी मामले में सोमवार को दुर्ग से गिरफ्तार शराब के कारोबारी अरविंद सिंह को भी प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में पेश किया। अरविंद सिंह अपनी मां का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे थे। वहीं से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जब अदालत लाया गया तो अरविंद सिंह ने सफेद गमछा ओढ़ रखा था और धोती पहन रखी थी। मुंडन भी करा रखा था। जैसा परिजनों के निधन के बाद कराया जाता है। इसी हालत में सिंह को अदालत में पेश किया गया। सिंह की कस्टडी ईडी ने मांगी थी।
इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अरविंद सिंह को अपने माता निधन के बाद होने वाले क्रिया-कर्म में शामिल होने के लिए आज शाम 5 से 6 एक घंटे और बुधवार सुबह 7 से 8 बजे एक घंटे शामिल होने के अनुमति दी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम अरविंद सिंह को अपनी निगरानी में उनके घर लेकर जाएगी। इसके बाद वापस ईडी अपनी कस्टडी में उन्हें साथ रखेगी।
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…