10:12 AM, 13-Jun-2023
गुजरात के नवसारी में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के मद्देनजर लोगों को समुद्र में जाने से रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती हुई है।
09:52 AM, 13-Jun-2023
मुंबई में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव के कारण लोग समुद्र किनारे न जाएं, इसे सुनिश्चित करने के लिए मुंबई के जुहू बीच पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं।
09:30 AM, 13-Jun-2023
द्वारका में तैनात एनडीआरएफ टीम के कमांडर वेद प्रकाश ने कहा कि गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय के कारण एहतियातन एनडीआरएफ की एक टीम को यहां तैनात किया गया है। गांधीनगर से भी एक टीम को द्वारका भेजा गया है। चक्रवात के कारण अलग-अलग प्रकार की आपातकालीन स्थिति पैदा होती है। हम हर प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।
09:00 AM, 13-Jun-2023
गुजरात: तुफानी चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर कांडला बंदरगाह को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से सैकड़ों ट्रक गांधीधाम में ही फंस गए हैं।
08:39 AM, 13-Jun-2023
गुजरात: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से द्वारका के गोमती घाट पर हाई टाइड देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा।
08:02 AM, 13-Jun-2023
महाराष्ट्र: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखी गई।
07:48 AM, 13-Jun-2023
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के तट से टकराने से पहले ही खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। इस चक्रवात की वजह से गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि लोगों को इन क्षेत्रों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी जारी है। आसपास के इलाकों में भी तेज हवाओं की वजह से पेड़ उखड़ कर गिर गए। दूसरी तरफ समुद्र में नावों को रोकने के लिए कोस्ट गार्ड ने भी गश्ती शुरू कर दी है। एनडीआरएफ की सात टीमों को गुजरात में तैनात किया गया है।
Source : https://www.amarujala.com/india-news/cyclone-biparjoy-live-news-and-updates-gujarat-maharashtra-landfall-wind-storm-news-in-hindi-2023-06-13
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…