Categories: National

फेशियल कराने गया था दूल्हा, बारात निकलने से पहले हो गया गायब, मोबाइल भी मिला स्विच ऑफ

ऐप पर पढ़ें

यूपी के देवरिया जिले में एक शादी समारोह में कुछ ऐसा हो गया जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। शादी को लेकर दोनों ओर से तैयारियां जारी थीं। घर पर मेहमान भी आ चुके थे, तभी एक खबर ने शादी वाले घर में मातम पसार दिया। दूल्हा शाम से गायब था, उसका कहीं कोई अता-पता ही नहीं चल रहा था। बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे के गायब होने की खबर जब लड़की वालों को लगी तो वहां भी सन्नाटा पसर गया। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दूल्हा गायब होने की जानकारी जब वधू पक्ष को हुई तो वे लोग बेटहा के घर पहुंच गए। उन्होंने दहेज के रुपए और शादी के लिए दिए गए सामान को वापस मांगा। 

बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लड़के की शादी कुछ दिन पहले कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर क्षेत्र में तय हुई थी। छः जून को तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। रविवार को बारात जाने वाली थी। दूल्हे और दुल्हन दोनों के घरों में बारात की तैयारी चल रही थी तभी शनिवार की शाम को चेहरे पर फेशियल कराने के बहाने दूल्हा घर से निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को कुछ शक हुआ। लड़के के पिता ने फोन मिलाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

एकाएक दूल्हे के गायब होने से परिजनों और रिश्तेदारों में खलबली मच गई। घटना की जानकारी होने पर दुल्हन के पक्ष वाले भी परेशान हो गए। आनन-फानन में दोनों घरों में शादी के पहले की तमाम रश्मों को रोक दिया गया। रविवार की सुबह दुल्हन के घरवाले लड़के के घर पहुंच गए। दोनों पक्षों में घंटों पंचायत होती रही। कुछ लोगों ने दूल्हे के छोटे भाई से शादी कराने का प्रस्ताव रखा लेकिन लड़की के घरवाले तैयार नहीं हुए। लड़की के पिता ने शादी में अभी तक करीब सात लाख रुपए खर्च होने की बात कही। उन्होंने दूल्हे के परिजनों से अपने पैसे वापस मांगे।

प्रेम-प्रसंग के चलते टूटी शादी

सूत्रों की बात पर गौर किया जाए तो लड़के का पहले से किसी लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़के ने अपने घरवालों को शादी के लिए मना भी किया था लेकिन परिजन उसकी बात नहीं माने। दूसरा कोई रास्ता नहीं देख लड़का घर से फरार हो गया।

घर से लौटने लगे मेहमान

शादी के पहले दूल्हे के घर छोड़कर चले जाने से परिजनों के साथ-साथ मेहमान भी मायूस दिखे। दोपहर होते-होते काफी मेहमान अपने घर चले गए।


Source : https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/story-facial-karane-gaya-tha-dulha-barat-nikalne-se-pahle-ho-gaya-gayab-mobile-bhi-mila-switch-off-8290426.html

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago