छतरपुर (मध्य प्रदेश)18 मिनट पहले
एक बार फिर पश्चिम की ओर से आ रहीं गर्म हवाओं ने जिले का तापमान लगभग 44 डिग्री के आसपास पहुंचा दिया है। सुबह 7 बजते ही सूरज की तेज गर्मी को महसूस किया जा सकता है। दिन के वक्त चलने वाली 5 से 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवाएं दिन के अधिकतम तापमान को 44 डिग्री तक पहुंचा रही हैं। ऐसे में शुक्रवार का दिन काफी गर्म रहा। हालांकि शनिवार और रविवार को मौसम बदल सकता है।
मौसम विभाग खजुराहो में पदस्थ आरएस परिहार ने बताया कि फिलहाल गर्मी में कोई कमी नहीं आएगी। लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण कुछ समय के लिए मौसम बदल सकता है। 10 और 11 जून को जिले में आंधी और गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि 11 जून के बाद एक बार फिर मौसम साफ होगा तो गर्मी बढ़ जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम तापमान 26.6 दर्ज किया गया।
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…