– फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बटाला के गांव चौणें में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक घर के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें घर के आंगन में सो रहे व्यक्ति की छाती में गोली लगने से मौत हो गई।
घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे की है। मृतक की पहचान हरभजन सिंह (50) के रूप में हुई है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चार मोटरसाइकिलों पर आठ हमलावर सवार दिखे। फायरिंग के बाद सभी वहां से भाग निकले। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घुमान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह हरभजन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, फायरिंग की वजह का पता नहीं चला है। घरवालों का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा या रंजिश नहीं है।
मृतक हरभजन के भाई रतन सिंह और पत्नी भजन कौर ने बताया कि बुधवार की देर रात को हरभजन सिंह घर के आंगन में सोया था। इसी दौरान अचानक बाहर गेट पर गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर हरभजन जाग गया और जैसे ही वह खड़ा हुआ तो गेट को चीरती हुई एक गोली सीधे हरभजन सिंह की छाती में जा लगी।
हरभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह हरभजन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…