Categories: Haryana

तेजी से आगे बढ़ रहा है ‘बिपारजॉय’ तूफान, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश; गर्मी से मिलेगी राहत

ऐप पर पढ़ें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि एक भयावह चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर और तेज होने की प्रबल संभावना है। इसके कारण महाराष्ट्र और गोवा में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, इसका असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने कहा, “पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर VSCS BIPARJOY आठ जून को भारतीय समय के अनुसार सुबह बजे से केंद्रित है। यह क्षेत्र गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण और मुंबई से 910 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह और तीव्र होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।”

मौसम विभाग ने पहले मछुआरों को सलाह दी थी कि वे अरब सागर में ऐसे चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं। साथ ही जो समुद्र में हैं उन्हें भी तट पर लौटने की सलाह दी गई थी।

दिल्ली में तापमान बढ़ा, लेकिन लू की आशंका नहीं

दिल्ली के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है, लेकिन अगले चार से पांच दिन तक लू की आशंका नहीं है। आईएमडी ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। 

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ-कुछ समय के अंतराल पर बारिश होने से दिल्ली में जून महीने की शुरुआत में उतनी गर्मी नहीं रही है, जितनी होती है। इस महीने में अधिकतम तापमान अब तक 40 डिग्री के नीचे रहा है। आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला ने इस साल अब तक लू की स्थिति दर्ज नहीं की है और ऐसा 2014 के बाद पहली बार हुआ है। मौसम विज्ञानियों ने इस मॉनसून-पूर्व मौसम (मार्च से मई) में अधिक वर्षा और सामान्य से कम तापमान के लिए सामान्य से अधिक पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है। यह मौसम प्रणाली भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती है और उत्तर-पश्चिम भारत में इससे बेमौसम बारिश होती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आगे लू नहीं चलेगी। 

बिपारजॉय के कारण मॉनसून में देरी

केरल में मॉनसून की शुरुआत में पहले ही देरी हो चुकी है और मौसम विज्ञानियों ने चक्रवात बिपारजॉय के कारण दक्षिणी प्रायद्वीप से आगे मॉनसून में धीमी प्रगति की आशंका जताई है और राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। आईएमडी ने पिछले महीने उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य या सामान्य से कम मॉनसून का अनुमान जताया था, जिसका अर्थ है अधिक शुष्क और गर्म दिन। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 36 साल में मई का महीना पहली बार बेहद कम गर्म दर्ज किया गया। 

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago