Categories: National

बुध के बाद अब सूर्य, शनि की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, पढ़ें राशिफल

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आज बुध ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। 19 जून को बुध वृष राशि में अस्त हो जाएंगे और 24 जून को वृष राशि से मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं, बुध के बाद सूर्य, शनि की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में भी सन्तुलित रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। घरेलू समस्याएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृष राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का साथ रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।  मान-सम्मान मिलेगा। आय वृद्धि के नवीन स्रोत विकसित हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- मन में नकारात्मकता के विचारों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य सुख में वुद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सजग रहें। खर्च भी बढ़ सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है।

आज से शुरू हो गए हैं इन राशियों के अच्छे दिन, 23 जून तक खूब मनाएंगे जश्न

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताएं परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शांति रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आएगी। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार और आय में वृद्धि हो सकती है, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कुछ दिक्कतें भी आ सकती है। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। आत्मसंयत रहें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बने रहे हैं। अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा।

मकर, कुंभ, मीन, तुला, वृश्चिक वाले रोजाना करें ये उपाय, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगा छुटकारा

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च अधिक होंगे। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। खर्च में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों से भेंट होगी।

मकर राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। आलस्य भी अधिक हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। बातचीत में संयत रहें। संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कष्ट होगा।

मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।  धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेंगी।


Source : https://www.livehindustan.com/astrology/story-budh-surya-shani-rashi-parivartan-mercury-sun-saturn-transit-horoscope-rashifal-8274220.html

Published by
dp
Tags: Astrology TodayAstrology Today In Hindibudh rashi parivartan 2023Hindi NewsHindustanNews in Hindiplanetary transit predictionsplanetary transits 2023rashi parivartanrashi parivartan 2023rashi parivartan yogashukra rashi parivartan 2023जनवरी राशिफलजनवरी राशिफल 2023बुध का राशि परिवर्तनबुध गोचरबुध गोचर 2023बुध राशि परिवर्तनमंगल का गोचर फलमंगल का राशि परिवर्तनमंगल का राशि परिवर्तन 2023मंगल गोचरमंगल गोचर फलराशि परिवर्तनराशि परिवर्तन क्या होता हैराशि परिवर्तन जनवरी 2023राशि परिवर्तन मंगलराशि परिवर्तन योगराशि परिवर्तन सूर्यराशि परिवर्तन सूर्य कासूर्य का गोचरसूर्य का गोचर 2023सूर्य का गोचर फलसूर्य का राशि परिवर्तनसूर्य का राशि परिवर्तन 2023सूर्य का राशि परिवर्तन कब होगासूर्य गोचरसूर्य गोचर 2023सूर्य राशि परिवर्तनसूर्य राशि परिवर्तन 2023हिन्दुस्तान

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago