महाराष्ट्र पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अहेरी तहसील के मन्ने राजाराम में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मुठभेड़ शाम करीब 6 बजे हुई। मारे गए नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। डीआईजी गढ़चिरौली संदीप पाटिल ने इसकी पुष्टि की है।
दूसरी ओर, नासिक शहर में टायर पंक्चर बनाने वाले एक दुकानदार से कुछ लोगों की मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात शहर के तपोवन शिवर इलाके में हुई। पुलिस अब तक इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें एक लड़का भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के रहने वाले 25 वर्षीय पीड़ित गुलाम मोहम्मद रब्बानी टायर पंक्चर ठीक करने की एक छोटी सी दुकान चलाते थे। हमलावर नशे की हालत में उसकी दुकान पर आए और उसे अपने वाहन के टायरों में हवा भरने के लिए कहा। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ राहगीरों ने उसे उठाया और अस्पताल पहुंचाया।
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…