Categories: National

Operation Kaveri: भारतीयों का 14वां जत्था सूडान से जेद्दा के लिए रवाना, भारत पहुंचे 365 लोग


Operation Kaveri, ऑपरेशन कावेरी
– फोटो : ANI

विस्तार

ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का 14वां जत्था सूडान से सऊदी के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। इस जत्थे में 288 यात्री शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि भारतीयों का 14वां जत्था ऑपरेशन कावेरी के तहत पोर्ट सूडान से रवाना हुआ। आईएनएस तेग पर सवार 288 यात्री जेद्दा के लिए रवाना हुए।

365 लोगों का नया जत्था भारत लौटा

भारत संकटग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के अपने अभियान के तहत शनिवार को 365 लोगों का नया जत्था स्वदेश लाया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत 365 यात्री अभी नई दिल्ली में उतरे हैं। वहीं भारतीयों के नए जत्थे की वापसी निकासी मिशन के तहत दो जत्थों में 754 लोगों के भारत पहुंचने के एक दिन बाद हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, स्वदेश वापस लाए गए भारतीयों की कुल संख्या अब 1,725 है। भारतीयों को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह से घर वापस लाया गया, जहां भारत ने निकासी के लिए एक ट्रांजिट कैंप स्थापित किया था। 360 लोगों का पहला जत्था बुधवार को एक वाणिज्यिक विमान से नई दिल्ली लौटा। भारतीय वायुसेना के सी17 ग्लोबमास्टर विमान से 246 भारतीयों का दूसरा जत्था गुरुवार को मुंबई पहुंचा।

ऑपरेशन कावेरी ऐसे कर रहा काम

ऑपरेशन कावेरी के तहत, भारत अपने नागरिकों को खार्तूम और अन्य अशांत क्षेत्रों के संघर्ष क्षेत्रों से पोर्ट सूडान तक ले जा रहा है, जहां से उन्हें भारतीय वायु सेना के भारी-भरकम परिवहन विमान और भारतीय नौसेना के जहाजों में सऊदी अरब के शहर जेद्दा ले जाया जा रहा है। इसके बाद जेद्दा से, भारतीयों को ग्लोबमास्टर या भारतीय वायुसेना के विमान से घर वापस लाया जा रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोमवार को सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ को खाली कराने के लिए मिशन शुरू करने की घोषणा की थी।

सूडान से आए 117 यात्रियों को क्वारंटाइन में रखा गया, नहीं लगाया गया था येलो फीवर का टीका

सूडान से आए भारतीय मूल के कुल 117 यात्रियों को क्वारंटाइन में रखा गया है, क्योंकि उन्हें येलो फीवर का टीका नहीं लगाया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए तो सभी यात्रियों की क्वारंटाइन की अवधि सात दिनों के बाद खत्म हो जाएगी। इन यात्रियों को राज्यों के विभिन्न अस्पतालों में हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त भोजन की सुविधा के साथ किराए पर रहने की सुविधा प्रदान की गई है। मंत्रालय ने कहा, कि ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक कुल एक हजार 191 यात्री सूडान से भारत आ चुके हैं।



Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago