Categories: Delhi

Goa Molestation | गोवा: टेंट में अकेली सो रही विदेशी टूरिस्ट से बारटेंडर की ‘आधी रात’ को छेड़छाड़, चिल्लाई तो मारा चाकू | Navabharat (नवभारत)

Representative Image (File Photo)

नई दिल्ली/गोवा एक बड़ी खबर एक अनुसार, गोवा (Goa) पुलिस ने नीदरलैंड की एक महिला पर्यटक पर हमला करने के आरोप में एक होटल के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। जी हां, गोवा में एक विदेशी महिला के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आ रहा है। 

जानकारी के अनुसार यहां एक डच महिला टूरिस्ट अपने टेंट में सो रही थी, तभी रिजॉर्ट का एक कर्मचारी उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि, महिला टूरिस्ट अपने टेंट में अकेली थी, जब रिजॉर्ट कर्मचारी रात 2 बजे उसके टेंट में घुस आया। महिला ने बताया कि उसके हाथों में एक सेलो टेप था।

वहीं गलत इरादे से आए शख्स ने उसे जोर से पकड़ लिया और बेड पर धकेल दिया। 29 वर्षीय डच महिला टूरिस्ट के जोर से चिल्लाने पर वहां मौजूद एक शख्स ने उसे बचाया। महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाद में महिला टूरिस्ट ने बताया कि गोवा के इस रिजॉर्ट में उसका एक रात रुकने का प्लान था। अगले दिन उसे वहां से योगा रिट्रीट के लिए निकलना था। रात के डिनर के बाद वह अपने टेंट में सोने के लिए चली गई। इस टेंट में कोई दरवाजा नहीं था और सिर्फ कपड़े का एक पर्दा लगा था। उसने बताया कि अचानक रात 2 बजे अचानक उसके टेंट की लाइट ऑन हो गई। जब आंखें खुली तो उसने देखा कि बारटेंडर उसके बेड पर लगे मॉस्क्यूटो नेट को हटा रहा था। उसके हाथों में एक सेलो टेप था।

महिला टूरिस्ट ने पुलिस को बताया कि आरोपी बारटेंडर ने उसे पकड़ने की कोशिश की। महिला मदद के लिए चिल्लाई तो वहां एक दूसरा शख्स आया। पुलिस के मुताबिक टूरिस्ट महिला उससे डर गई लेकिन वह उसे बचाने आया था। महिला ने पुलिस को बताया कि देखते-देखते दोनों लोगों में लड़ाई छिड़ गई।

मामले पर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वलसन ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी ने होटल परिसर में उसके किराए के टेंट में जबरन घुसकर मारपीट की, जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ने की कोशिश की और धमकी दी।

इतना ही नहीं, जब एक स्थानीय व्यक्ति ने ने महिला को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने चाकू से उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago