Categories: National

नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे इतने श्रद्धालु, पांव रखने तक की नहीं थी जगह, ऐसा रहा नजारा

जम्‍मू : चैत्र नवरात्र 2023 (Chaitra Navratri 2023) का गुरुवार को समापन हो गया. नवरात्रि का त्‍योहार पूरे देशभर में पूरे भक्तिभाव और धूमधाम से मनाया गया. खासतौर पर हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्‍थल माता वैष्‍णो देवी (Mata Vaishno Devi) पर नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बेहद भारी भीड़ उमड़ी. हालात ये थे कि माता वैष्‍णो देवी भवन (Mata Vaishno Devi Bhawan) में पांव तक रखने की जगह नहीं थी. इस बार नवरात्रों में माता वैष्‍णो देवी के दर्शन को तीन लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु आए.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) के अनुसार, नवरात्रों में माता वैष्‍णो देवी के दर्शन के लिए भक्‍तों की भारी भीड़ रही. बोर्ड के अनुसार, नवरात्रों के पावन 9 दिनों में माता वैष्णो देवी मंदिर में 3.20 लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.

जानकारी के अनुसार, पहले नवरात्र पर 33,850, दूसरे नवरात्र पर 32,678, तीसरे पर 33,400 तो चौथे नवरात्र पर 40,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए. उनके अनुसार, 5वें नवरात्र पर 43,000, 6वें पर 35,000, 7वें नवरात्र पर 35,000 और 8वें पर 35,000 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के भवन पहुंचकर माथा टेका.

Mata Vaishno Devi: माता वैष्‍णो देवी भवन तक अब ‘पैदल चलने’ की जरूरत नहीं, भूल जाइये खच्‍चर, हेलीकॉप्‍टर, पालकी सेवा

पूरे नवरात्र आधार शिविर कटरा (Katra) और माता वैष्‍णो देवी भवन में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. कटरा रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान रेलवे की तरफ से भी कटरा में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. श्रद्धालु बसों, टैक्‍सी और निजी वाहनों के जरिेये भी भारी संख्‍या में वैष्‍णो देवी पहुंचे थे.

नवरात्रि में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में सार्वभौमिक शांति, सद्भाव, समृद्धि और मानवता के स्वास्थ्य के लिए 9 दिन तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसका गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर पूर्णाहुति के साथ समापन हो हुआ.

Tags: Jammu, Katra, Mata Vaishno Devi, Vaishno Devi

Published by
dp
Tags: ardhkuwari to bhawan distancebattery car booking vaishno devibattery car vaishno devidelhi to vaishno devidelhi to vaishno devi jammu distance by roadhelicopter vaishno devijammu tawi to vaishno devi distancejammu to vaishno devijammu vaishno devikatra to ardhkuwari distancekatra to vaishno devikatra to vaishno devi distancekatra vaishno deviMaa vaishno devimata vaishno devimata vaishno devi battery car bookingmata vaishno devi bhawanmata vaishno devi bhawan hdmata vaishno devi Gondola Cale Carmata vaishno devi helicopter bookingmata vaishno devi imagesmata vaishno devi newsmata vaishno devi photoMata Vaishno Devi Ropewaynew delhi to vaishno devi train ticket priceshri mata vaishno devishri vaishno devivaishno devi bookingvaishno devi chadai kmvaishno devi distancevaishno devi electric car bookingvaishno devi helicopter bookingvaishno devi helicopter booking price 2022vaishno devi helicopter ticket price 2022vaishno devi ki chadhaivaishno devi ki chadhai kitne kilometre haivaishno devi ki chadhai kitni haivaishno devi mandirvaishno devi mandir kahan haivaishno devi matavaishno devi news today in hindivaishno devi news updatevaishno devi ropeway ticket price 2022vaishno devi shrine boardvaishno devi temperaturevaishno devi temperature next 15 daysvaishno devi templevaishno devi ticketvaishno devi trainvaishno devi weathervaishno devi yatravaishno mataमाता वैष्‍णो देवीमाता वैष्णो देवी छवियांमाता वैष्णो देवी फोटोमाता वैष्णो देवी भवनमाता वैष्णो देवी भवन एचडीमाता वैष्णो देवी समाचारवैष्णो देवी मंदिरवैष्णो देवी समाचार अपडेटवैष्णो देवी समाचार आज हिंदी

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago