मनोरंजन जगत से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। चाहे वह सितारों की फिल्म आदि से जुड़ी अपडेट हो या उनकी निजी जिंदगी को लेकर कोई जानकारी। एंटरटेनमेंट की दुनिया की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। किसी की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है तो कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड कलाकारों पर अपना गुस्सा निकालते रहते हैं। वह अक्सर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर करण जौहर के बारे में कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, जिस पर कभी-कभी इन स्टार्स को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में केआरके बुरी तरह से फंस जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। दरअसल, इस बार केआरके ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर दीपिका पर टिप्पणी कर बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं। जहां भाईजान पहले ही केआरके पर लीगल एक्शन ले चुके हैं, वहीं, अब बादशाह शाहरुख खान भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। केआरके के दीपिका पर कमेंट करने के बाद शाहरुख खान ने ऐसा करने का फैसला किया है। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसका खुलासा खुद केआरके ने ट्वीट कर दिया है।
‘बेशरम रंग’ की आग में हाथ सेंकना केआरके को पड़ेगा भारी! कानूनी कार्यवाही करेंगे शाहरुख खान मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ इस साल का अंत धमाकेदार तरीके से करने जा रहा है। दरअसल, 2022 के आखिरी दिन इस शो में कॉमेडी के कई दिग्गज नजर आने वाले हैं, जिन्होंने लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के ताजा एपिसोड में कपिल के साथ जाकिर खान, अनुभव बस्सी, कुशा कपिला और अभिषेक उपमन्यु बतौर गेस्ट दिखेंगे। इस दौरान वह अपने करियर पर भी बात करते नजर आएंगे। शो में जाकिर ने अपने करियर से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं जो बहुत कम लोगों को ही पता होंगी।
Zakir Khan: पहली परफॉर्मेंस में फेल हो गए थे जाकिर खान, दो मिनट में ही कॉमेडियन को छोड़ना पड़ा था स्टेज