Categories: National

Amit Shah: कर्नाटक में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, शाह की लोगों से अपील- अधूरी नहीं दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
– फोटो : एएनआई (फाइल)

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने 2023 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से अपील की कि कर्नाटक में अधूरी सरकार’ न बनाएं, दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएं। भाजपा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और कर्नाटक में अपने दम पर सरकार बनाएगी।

बेंगलुरु में शाह ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता हासिल करना भ्रष्टाचार करने का एक तरीका है, लेकिन हमारे लिए यह लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। सात राज्यों के हालिया चुनावों में, पांच राज्यों में भाजपा जीती और छह राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया।

उन्होंने कहा कि जद(एस) से जुड़े लोग अफवाह फैला रहे हैं कि भाजपा उनके साथ गठबंधन करेगी। मैं कर्नाटक को स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार भी बनाएगी।

इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कांग्रेस को भ्रष्ट कहे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश भाजपा में दागी लोगों को शामिल करने वाला एक राजनीतिक सौदागर करार दिया। भ्रष्टाचार के बारे में बात करने के बावजूद भर्ती, तबादला, पदोन्नति, अनुदान आवंटन, कार्यों का क्रियान्वयन और बिल के भुगतान में 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों का सामना करने वाले भाजपा की प्रदेश इकाई के नेताओं को पार्टी में बरकरार रखे जाने को लेकर सिद्धरमैया ने शुक्रवार रात सिलसिलेवार ट्वीट में शाह पर कटाक्ष किए।

सिद्धरमैया ने कहा कि यह मजेदार है कि गृह मंत्री अमित शाह, एक राजनीतिक सौदागर, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद को 2,000 करोड़ रुपये में बिक्री के लिए रखा है वह कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। ऑपरेशन लोटस के जरिये अवैध रूप से सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा सरकार ने गरीबों को मौत और भ्रष्ट लोगों को संपत्ति दी है और विधान सौध को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है। 40 प्रतिशत में आपका कितना हिस्सा है, श्रीमान अमित शाह?

विस्तार

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago