Categories: Delhi

Delhi Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी, सप्ताहांत तक बढ़ेगी ठिठुरन, कल था सीजन का सबसे सर्द दिन

प्रतीकात्मक तस्वीर

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। बीते दो सालों में सबसे सर्द दिन 29 नवंबर, 2020 था, तब न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक ठिठुरन और बढ़ेगी।

दिल्ली में मंगलवार की सुबह पारा लुढ़कने की वजह से लोगों ने ठिठुरन महसूस की। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 41 से 97 फीसदी रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। कश्मीर में शीतलहर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम पारा माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार को सीजन की सबसे ठंडी रात बीती।

ऐसे में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएंगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

दिल्ली की हवा भी बेहद खराब, एक्यूआई @ 369
मौसम में बदलाव के साथ ही हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। सफर इंडिया के मुताबिक, 369 एक्यूआई के साथ दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। 

  • ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 406, नोएडा का 344, गाजियाबाद का 332, गुरुग्राम का 312 और फरीदाबाद का 320 दर्ज किया गया।

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago