Categories: National

Mumbai: 25 करोड़ की संपत्ति कब्जाने के मामले में दाऊद के पांच गुर्गे गिरफ्तार, छोटा शकील का करीबी भी शामिल

दाऊद इब्राहिम
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पांच गुर्गों को जबरन संपत्ति कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। दाऊद इब्राहिम पर 1993 में सीरियल बम धमाके में शामिल होने का आरोप है। 

शिकायतकर्ता ने जाली दस्तावेजों के जरिए उसकी 25 करोड़ की संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मुंबई अपराध शाखा से शिकायत की थी। जिसके बाद मुंबई अपराध शाखा ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने मुस्लिम असगर अली उमरेवाला, शेरजादा जंगरेज खान, असलम अब्दुल रहमान पाटनी, रिजवान अलाउद्दीन शेख और सलीम फ्रूट के रूप में की है। आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मुंबई अपराध शाखा के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने सलीम फ्रूट को नवी मुंबई की तलोजा जेल से हिरासत में लिया था। पांचों आरोपियों को एक अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
 
विस्तार

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago