Breaking News

Dehradun To Mumbai Flight: मुंबई के लिए विस्तारा की नई फ्लाइट आज से, सप्ताह में तीन दिन भरेगी उड़ान

Dehradun to Mumbai flight: Vistara new flight from Dehradun to Mumbai from today Uttarakhand news in hindi

विस्तारा एयरलाइंस
– फोटो : social media

विस्तार

विमानन कंपनी विस्तारा देहरादून-मुंबई के बीच सोमवार से अपनी दूसरी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन देहरादून-मुंबई के बीच अपनी उड़ान भरेगी। देहरादून-मुंबई के बीच बढती यात्रियों की संख्या को देखते हुए विस्तारा एयरलाइंस सोमवार (आज) से अपनी नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है।

यह फ्लाइट हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11:20 बजे मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आएगी। जबकि, यहां से दोपहर 12:20 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। देहरादून-मुंबई के बीच यह विस्तारा की दूसरी फ्लाइट होगी।

ये भी पढ़ें…Kedarnath Yatra 2023: ऑफलाइन नए पंजीकरण पर 16 जून तक रोक, क्षमता से अधिक पहुंच रही थी श्रद्धालुओं की भीड़

किस कंपनी की कितनी हैं फ्लाइट

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों की 15 फ्लाइट के साथ इंडिगो सबसे आगे है। इसके बाद विस्तारा और एलाइंस एयर की भी तीन-तीन उड़ानें एयरपोर्ट पर संचालित की जा रही हैं।

 

Source link

About dp

Check Also

उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना 2023: राज्य के मेधावी छात्रों को दिया जा रहा उपहार

उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *