Breaking News

India vs Wales Hockey Live: वेल्स के खिलाफ भारत 3-1 से आगे, वंदना कटारिया ने दागे दो गोल

12:44 AM, 31-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: चौथे क्वार्टर में भारत ने किया तीसरा गोल

भारत के लिए तीसरा गोल चौथे क्वार्टर में आया। मोनिका के जबरदस्त शॉट गोलपोस्ट की ओर मारा। गेंद अंत समय में वंदना की स्टिक से लगकर गोलपोस्ट में चली गई। वंदना के नाम दूसरा गोल दर्ज हुआ। भारत अब 3-1 से आगे हो गया है।

12:37 AM, 31-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: वेल्स ने किया पहला गोल, स्कोर 2-1

वेल्स ने तीसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। उसके लिए ह्यूज जेना ने पहला गोल किया। अब स्कोर 2-1 हो गया है। मैच जीतने के लिए भारत को चौथे क्वार्टर में अपनी बढ़त को बरकरार रखनी होगी।

12:31 AM, 31-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: भारत ने दागे दो गोल

पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में धमाकेदार वापसी की। उसने वेल्स के खिलाफ दो गोल दागे। भारत के लिए गुरजीत कौर और वंदना कटारिया ने दो गोल दागे।

11:46 PM, 30-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारत को दो शानदार मौके मिले, लेकिन उसने उसका फायदा नहीं उठाया। भारत को दूसरे क्वार्टर में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

11:33 PM, 30-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: पहले क्वार्टर का खेल शुरू

भारत और वेल्स के बीच पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने शुरुआती मिनट में जबरदस्त हमला किया, लेकिन वेल्स की टीम गोलपोस्ट के सामने मजबूती से बचाव किया। उसके बाद वेल्स ने भी काउंटर अटैक किया। हालांकि, अभी तक एक भी गोल मैच में नहीं हो पाया है।

11:23 PM, 30-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: महिला हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर कोरोना संक्रमित

वेल्स के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। स्टार मिडफील्डर नवजोत कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों को बीच में छोड़कर ही भारत लौटने का फैसला लिया है। दरअसल, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही 27 साल की कुरुक्षेत्र की इस मिडफील्डर को आइसोलेट कर दिया गया था। वह पिछले दो दिनों से आइसोलेशन में हैं और शुक्रवार को भारत और घाना के बीच मैच में नहीं खेली थीं।

 

11:04 PM, 30-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: वेल्स के खिलाफ भारत 3-1 से आगे, वंदना कटारिया ने दागे दो गोल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हॉकी में भारतीय महिला टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स के खिलाफ थोड़ी देर में उतरेगी। टीम इंडिया को लगातार दूसरी जीत की तलाश है। उसने पहले मैच में घाना को 5-0 से हराया था। वेल्स की टीम घाना के मुकाबले मजबूत है। ऐसे में सविता पूनिया की कप्तानी में टीम के लिए इस मैच को जीतना आसान नहीं होगा।

About dp

Check Also

मोदी सरकार की ये बेहतरीन तीन योजनाएं जिन्होंने दी करोड़ों परिवारों को सुरक्षा, क्या आप जानते है इनके बारे में

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *