Breaking News

Taj Mahal: ताज में बदले गए उत्तर पश्चिमी बुर्जी के पत्थर, 45 लाख रुपये की आई लागत

Stones of north western tower replaced in Taj cost Rs 45 lakh

ताज महल
– फोटो : SELF

विस्तार

मकराना के सफेद संगमरमर से बनी ताजमहल में यमुना किनारे की छतरी पर पहली बार संरक्षण का काम किया जा रहा है। यह लाल बलुई पत्थर से बनी है। ब्रिटिश काल में कई बदलाव और संरक्षण कराए, पर मुगल काल के मूल पत्थर अब भी कई जगह हैं। लाल बलुई पत्थर से बनी उत्तर पश्चिमी बुर्जी के पत्थरों को 375 साल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पहली बार बदला है। यमुना किनारे की उत्तर पश्चिमी बुर्जी के गुंबद के पत्थर और पिलर के ब्रेकेट एक साथ बदले गए हैं।

ताजमहल में शाही मस्जिद की ओर चमेली फर्श पर बनी उत्तर पश्चिमी बुर्जी पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 45 लाख रुपये की लागत से संरक्षण कार्य शुरू कराया है। लाल पत्थर से बनी बुर्जी के गुंबद, मेहराब, छज्जे, खंभे और छज्जों के नीचे बने डिजाइन वाले ब्रेकेट और क्लैंप को बदला गया है। एक साथ किया जा रहा यह संरक्षण कार्य बेहद मुश्किल था लेकिन एएसआई ने इसे चुनौती के रूप में लिया। यमुना किनारे की यह बुर्जी बेहद जर्जर हो चुकी थी, जिसके फोटो पर्यटक खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे।

ये भी पढ़ें – घिनौनी हरकत: सनकी पति ने अपार्टमेंट में चिपका दिए पत्नी के अश्लील पोस्टर, गैर मर्द के साथ…

Source link

About dp

Check Also

उत्तर प्रदेश एक इस कारीगर ने बनाया राम मंदिर के लिए ताला, जो होगा विशेष उपहार , वजन सुन उड़ जायेगे होश

उत्साह और भक्ति से जुड़े अलीगढ़ के एक बुजुर्ग कारीगर ने अयोध्या में बन रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *