उत्तर प्रदेश एक इस कारीगर ने बनाया राम मंदिर के लिए ताला, जो होगा विशेष उपहार , वजन सुन उड़ जायेगे होश

उत्तर प्रदेश एक इस कारीगर ने बनाया राम मंदिर के लिए ताला, जो होगा विशेष उपहार , वजन सुन उड़ जायेगे होश

10 months ago

उत्साह और भक्ति से जुड़े अलीगढ़ के एक बुजुर्ग कारीगर ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए एक…

उत्तर प्रदेश में मजदूरों के समृद्धि और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ की नई पहल

10 months ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मजदूरों और पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए "विश्वकर्मा श्रम…

“Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana 2023: गरीब और मध्यम आय वर्ग के लिए सस्ते दामों पर आवासीय योजना की शुरुआत”

10 months ago

आवास विकास परिषद (Awas Vikas Parishad) ने वर्ष 2023 के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर यूपी के तीन…

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, पानी के बिलों को लेकर आम लोगों को दी बड़ी राहत

10 months ago

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए पानी के बकाया बिलों पर जुर्माना और…

हरियाणा की इस योजना के तहत,अब तक 4 लाख 30 हजार 278 बेटियां को मिला लाभ

10 months ago

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बेटियां देश व समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। समाज…

जानिए क्या है सरकार की ये योजना ,हरियाणा में पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन

10 months ago

हरियाणा सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों के लिए पेंशन स्कीम की शुरुआत की है, जिसका नाम ‘हरियाणा प्राण वायु देवता…

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, करीब 2400 राशन डिपुओं की कमान होगी महिलाओं के हाथ में

10 months ago

हरियाणा सरकार ने आज महिलाओं को एक और बड़ा तोहफ़ा देते हुए राज्य के एक तिहाई "राशन डिपो" की कमान…

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दावा, 9 वर्षों से गरीब परिवार के हक़ को अग्रसर है सरकार

10 months ago

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब को हक़…

मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा ,205 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा ज्योतिसर अनुभव केंद्र

10 months ago

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में 205 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट विश्व दर्शनीय होगा और दूर-दराज से विश्व के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को गीता स्थली ज्योतिसर में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महाभारत थीम पर आधारित निर्माणाधीन ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का जायजा लिया और पर्यटन विभाग के अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल की है।  इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 205 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगाइस बजट में से 30 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इस गीता स्थली ज्योतिसर में भारत सरकार की तरफ से जारी बजट में से 29 करोड़ रुपये का बजट भवन निर्माण कार्य में खर्च किया जा चुका है।      मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र में बनने वाले ए ब्लॉक के भवन में महाभारत के चरित्रों को दर्शाने, टिकट काउंटर, ऑडियो गाईड, बी ब्लॉक के भवन में महाभारत के मुख्य कारणों पर प्रकाश डालती हुई झांकियों जैसे द्रोपदी चीर हरण, लाक्ष्य गृह आदि शामिल है, ब्लॉक सी के भवन में महाभारत के प्रथम दिन प्रसंग पर आधारित झांकियों सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की है।  इस प्रोजेक्ट में थ्री डी मैपिंग, होलोग्राफी सहित विभिन्न तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है\पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक असीम गोयल,विधायक रामकरण, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, चाणक्य सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी, पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, पूर्व मानद सचिव मदन मोहन छाबडा आदि उपस्थित थे।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर दिया बेटी शिक्षा को बढ़ावा, कहा – पढ़ेंगी बेटियां तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां

10 months ago

हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा है कि बेटियों को सफल बनाने के लिए हमारी मनोहर सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ बेटियों को बचाना ही नहीं है, बल्कि उन्हें पढ़ाना है, उन्हें स्वावलंबी बनाना है और अपने पैरों पर खड़ा भी करना है।श्री कंवरपाल आज यमुनानगर में आयोजित एक कार्यक्रम को  संबोधित कर रहे थे I उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कड़े प्रयास किए हैं। वर्तमान सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश में कुल 72 नये राजकीय कॉलेज खोले गए, जिनमें से 31 लड़कियों के हैं।घर के नजदीक ही उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोले गए हैं। छात्राओं के लिए अलग से कॉलेज भी खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने घरों से शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने के लिए 150 कि.मी. की दूरी तक रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा छात्राओं की यात्रा को सुरक्षित करने के लिए छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना के तहत 211 विशेष महिला बसें चलाई गई हैं। इसी प्रकार, बेटियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में 29 महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी स्थापित किये गये हैं। आई.टी.आई. में पढऩे वाली लड़कियों को प्रतिमाह 500 रुपये का वजीफा भी दिया जाता है।स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बी.पी.एल. परिवारों की किशोरियों, महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाने के लिए महिला एवं किशोरी सम्मान योजना चलाई जा रही है। स्कूलों में भी छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कामकाजी महिलाओं के नन्हें बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच पॉलिसी बनाई है। क्रेच में 6 महीने से लेकर 6 साल तक के बच्चों की 8 से 10 घंटे प्रतिदिन देखभाल की जा रही है।