फरीदकोट7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो शहर में ओवर स्पीड कार ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार कीकड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार और कार चालक सहित 3 लोग घायल हो गए। जिनमें से कार सवारों को इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराए कार सवार
जानकारी के अनुसार हादसा रामियाना गांव के पास हुआ। सूचना पर पहुंचे समाजसेवी संगठन के सदस्यों ने घायल कार सवार नौजवानों को एंबुलेंस के जरिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि साइकिल सवार को उसके परिजन पहले ही अपने वाहन से कोटकपूरा के सरकारी सिविल अस्पताल ले गए थे। बाद में उसे मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर घायलों की पहचान गांव गंगा निवासी जगमीत सिंह (19) और गांव गंगा निवासी निंदर सिंह (21) के रूप में हुई है। वहीं, साइकिल सवार की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई।