नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से आ आरही बड़ी खबर के अनुसार, सीनियर IPS ऑफिसर संजय अरोड़ा (IPS Sanjay Arora) को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) नियुक्त किया गया है।
बता दें कि, 1988 बैच के तमिलनाडु काडर के IPS संजय फिलहाल ITBP में DG हैं। अब वे राकेश अस्थाना का स्थान लेंगे। IPS अरोड़ा 1 अगस्त को अपना पदभार संभालेंगे।
Tamil Nadu cadre IPS officer Sanjay Arora appointed as Commissioner of Delhi Police with effect from August 1, 2022 pic.twitter.com/BVx1zd8LCy
— ANI (@ANI) July 31, 2022
मामले पर आधिकारिक आदेशानुसार, सक्षम प्राधिकारी ने अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति के तहत अरोड़ा को एजीएमयूटी कैडर में नियुक्ति को मंजूरी दी है। 1989 बैच के IPSअधिकारी अरोड़ा कल यानी सोमवार को कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक इसी अहम् पद पर बने रहेंगे और अपनी सेवाएं देते रहेंगे।