- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Firozpur News : Firozpur Dehat MLA Rajneesh Dahiya Appointed Subordinate Legislative Committee Chairman, Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhwan, Punjab CM Bhagwant Mann
फरीदकोट7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![फिरोजपुर देहात विधायक एडवोकेट रजनीश दहिया। - Dainik Bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/07/_1686146377.jpg?resize=618%2C464&ssl=1)
फिरोजपुर देहात विधायक एडवोकेट रजनीश दहिया।
पंजाब के फिरोजपुर ग्रामीण से आम आदमी पार्टी विधायक एडवोकेट रजनीश दहिया को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने अधीनस्थ विधायी समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है। समिति में 13 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जो राज्य के नए कानून बनाने का काम करेंगे। समिति विधानसभा सदस्यों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सुझावों के अनुसार अपने लिखित निर्णय विधानसभा में प्रस्तुत करेगी।
फिरोजपुर देहात से पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां का धन्यवाद किया। साथ ही एडवोकेट रजनीश दहिया को बधाई दी।नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट रजनीश दहिया ने कहा कि वह पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई इस अहम जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे।
![समिति के सदस्यों की लिस्ट।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/07/98121bff-7a97-44f2-804d-7ab9775a5d0f_1686144397479.jpg?resize=618%2C463&ssl=1)
समिति के सदस्यों की लिस्ट।
अधीनस्थ विधायी समिति के सदस्य
एडवोकेट रजनीश दहिया चेयरमैन, सदस्यों में जीवनजीत कौर, अमित रत्न कोटफत्ता, शीतल अंगुराल, सुखवीर सिंह माइसरखाना, अमनदीप कौर अरोड़ा, बलकार सिंह सिद्दू, जगतार सिंह दयालपुरा, अमरपाल सिंह, प्रगट सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा, विक्रमजीत सिंह चौधरी, एडवोकेट जनरल को शामिल किया गया है।