10:02 AM, 30-Sep-2022
केसी वेणुगोपाल के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह अब कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के घर मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले वह मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके घर पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बाचतीत हुई थी।
09:58 AM, 30-Sep-2022
थरूर दोपहर को दाखिल करेंगे नामांकन
पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज दोपहर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, हम सभी की विचारधारा समान है, चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो, दोस्ताना मुकाबला, कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं।
09:45 AM, 30-Sep-2022
दिग्विजय और खरगे में 40 मिनट तक चली मुलाकात
09:31 AM, 30-Sep-2022
Congress President Election: अध्यक्ष की रेस से दिग्विजय हो सकते हैं बाहर, खरगे की हुई एंट्री
दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इससे पहले वह पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे हैं। खबर है कि खरगे की इस चुनाव में ताल ठोक सकते हैं।