Categories: Haryana

Cyclone Biparjoy LIVE Updates: बिपरजॉय चक्रवात का मॉनसून पर क्या असर? भारी नुकसान की आशंका; मौसम विभाग ने बताया Cyclone Biparjoy LIVE Updates IMD forecast Heavy Rainfall Monsoon Barish-weather news

Cyclone Biparjoy: मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात बिपरजॉय अब मानसूनी प्रवाह से पूरी तरह अलग हो गया है। यह अब मानसून की बारिश को और प्रभावित नहीं करेगा। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाताओं से कहा, चक्रवात ने अरब सागर के ऊपर भूमध्यरेखीय प्रवाह को बढ़ा दिया है। इससे प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली है। अब मानसून के आगे बढ़ने या इसके प्रदर्शन पर किसी बड़े पैमाने पर प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। वैज्ञानिकों ने पहले कहा था कि चक्रवात से मानसून की तीव्रता प्रभावित हुई और इस वजह से केरल में यह एक हफ्ते की देरी से पहुंचा।

Wed, 14 Jun 2023 05:57 AM

मौसम विभाग की चेतावनी, बिपरजॉय से भारी नुकसान की आशंका

अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से गुजरात में भारी नुकसान की आशंका है। इसकी वजह से 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी, समुद्री तटों पर 10 से 14 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी और 25 सेंटीमीटर से अधिक ‌वर्षा दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चक्रवात ‘बिपरजॉय’ से व्यापक क्षति होने की आशंका है और गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले इससे सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, ‘बिपरजॉय’ मंगलवार को अत्यंत गंभीर चक्रवात से कमजोर होकर बेहद गंभीर चक्रवात में बदल गया। ‘बिपरजॉय’ के एक बेहद गंभीर चक्रवात के रूप में 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र तथा कच्छ के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने के आसार हैं।

Wed, 14 Jun 2023 05:56 AM

Cyclone Biparjoy: यूपी में पारा 46 डिग्री तक पहुंचा, भीषण गर्मी में झुलसे लोग

उत्तर प्रदेश का अधिकांश हिस्सा बढ़ते तापमान और चल रही तेज लू के कारण भीषण गर्मी से झुलस रहा है। मंगलवार को तो झांसी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। लखनऊ मौसम विभाग को जिन 33 स्थानों की रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक सिर्फ नजीबाबाद को छोड़कर बाकी सभी जगह दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून की दस्तक के पहले इस गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली। गर्मी में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

Wed, 14 Jun 2023 05:55 AM

Cyclone Biparjoy Live Updates: सौराष्ट्र में बाढ़ की आशंका

अमित शाह ने कहा, तूफान से भारी बारिश का अनुमान है। इससे कच्छ और सौराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने सोमनाथ और द्वारका मंदिर के आस-पास सभी आवश्यक तैयारी करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि गिर के जंगल में पशुओं और वृक्षों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। अमित शाह ने सांसदों और विधानसभा सदस्यों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की हरसंभव मदद करें। सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करें।

Wed, 14 Jun 2023 05:54 AM

Cyclone Biparjoy: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार : अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चक्रवाती तूफान बिपारजॉय से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय और राज्य सरकार का कंट्रोल रूम 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए है। केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने गुजरात सरकार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Wed, 14 Jun 2023 05:54 AM

Cyclone Biparjoy Live Updates: बिपारजॉय मानसून को और प्रभावित नहीं करेगा : मौसम विभाग

मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात बिपारजॉय अब मानसूनी प्रवाह से पूरी तरह अलग हो गया है। यह अब मानसून की बारिश को और प्रभावित नहीं करेगा। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाताओं से कहा, चक्रवात ने अरब सागर के ऊपर भूमध्यरेखीय प्रवाह को बढ़ा दिया है। इससे प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली है। अब मानसून के आगे बढ़ने या इसके प्रदर्शन पर किसी बड़े पैमाने पर प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। वैज्ञानिकों ने पहले कहा था कि चक्रवात से मानसून की तीव्रता प्रभावित हुई और इस वजह से केरल में यह एक हफ्ते की देरी से पहुंचा। वहीं एक शोध से पता चला है कि केरल में मानसून के देरी से आने का मतलब यह जरूरी नहीं है कि उत्तर पश्चिम भारत में भी इसकी शुरुआत देरी से होगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के देरी से आने की वजह से वर्षा कम होगी, यह भी जरूरी नहीं है। बता दें कि चक्रवात से पूर्व मौसम विभाग ने कहा था कि अलनीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद मानसून में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago