Breaking News

दसूहा में किसानों ने NH किया जाम: 20 मिनट तक बंद रहा यातायात; हिरासत में लेने के दौरान पुलिस-किसानों के बीच नोक-झोंक

दसूहा29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के दसूहा में पगड़ी संभाल लहर पंजाब की जत्थेबंदी प्रधान सतनाम सिंह बागड़िया के नेतृत्व में किसानों ने उस्मान शहीद NH को 20 मिनट तक जाम कर दिया। वहीं, गढ़दीवाला किसान गन्ना संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान सुखपाल सिंह सहोता के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने दसूहा-होशियारपुर स्थित टांडा मोड पर घंटों धरना दिया।

इस दौरान किसानों ने पटियाला में पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज और किसानों की गिरफ्तारी का विरोध जताया। साथ ही मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना के बाद दोनों स्थानों पर पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस प्रशासन ने बार-बार किसानों से धरना हटाने और जाम खोलने की अपील की, लेकिन धरने पर बैठे किसान गिरफ्तार किसानों की रिहाई व अन्य मांगों को लेकर अड़े रहे।

जिसके बाद पुलिस ने मजबूरन किसानों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया।

पुलिस से नोकझोंक करते किसान नेता।

पुलिस से नोकझोंक करते किसान नेता।

पटियाला में 6 दिनों से अनशन पर बैठे किसान
उधर, किसान गन्ना संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष सुखपाल सिंह सहोता ने कहा कि पिछले 6 दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा के अराजनीतिक नेतृत्व में किसान पटियाला के पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के सामने अनशन कर रहे हैं। गन्ना संघर्ष कमेटी पंजाब लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार डंडे के बल पर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के हितैषी कही जाने वाली पंजाब की भगवंत मान सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।

किसानों को बस में बैठाते पुलिस कर्मी।

किसानों को बस में बैठाते पुलिस कर्मी।

किसानों को निजी बस में होशियारपुर ले जाया गया
पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तो मुख्यमंत्री ने कहा था कि लोगों को अपना हक दिलाने के लिए किसी तरह का धरना नहीं दिया जाएगा, लेकिन अब पंजाब सरकार की कथनी और करनी पर पानी फिर गया है। सत्ता के नशे में जमीन आसमान का फर्क नजर आता है। देश के अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों को आज सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

किसान को हिरासत में ले जाती पुलिस।

किसान को हिरासत में ले जाती पुलिस।

सरकार के इशारे पर किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा किसानों को हिरासत में लेने के बाद निजी बस से होशियारपुर ले जाया गया। इस दौरान दसूहा में किसान नेताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। जिसके चलते माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया।

यह किसान हुए धरने में शामिल
इस मौके पर प्रधान सुखपाल सिंह सहोता, महासचिव अमरजीत सिंह महल, सचिव दविंदर सिंह छोका, कुलवंत सिंह हालेद, मास्टर गुरचरण सिंह कालरा, मलकीत सिंह कालरा, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, अवतार सिंह, ओंकार सिंह, सुखा फौजी वंत छोहका, निर्मल छोका, मगहर सिंह पन्नू, गुरमेल सिंह दारापुर, सुरजीत सिंह, काला दफर, मनजीत सिंह मल्हेवाल आदि किसान शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *