Breaking News

Farmers Protest: MSP व किसान नेताओं की रिहाई की मांग, रातभर जाम रहेगा NH 44, सुबह होगी किसानों की बैठक

11:44 PM, 12-Jun-2023

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सूरजमुखी की खरीद 6400 रुपये पर किए जाने व किसान नेताओं की रिहाई पर सकारात्मक रवैया दिखाया है, लेकिन यह प्रशासन की बात नहीं है, इस संबंध में सरकार की ओर से घोषणा की जाए तो ही किसान शांत हो सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने धरने पर बैठे किसानों से आह्वान किया है कि वह सुबह 10:00 बजे फिर और संख्या में किसानों को बुलाए ताकि आंदोलन को बड़ा किया जा सके।

11:41 PM, 12-Jun-2023

रात भर जाम रहेगा कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे

कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे रातभर जाम रहेगा। सुबह 10:00 बजे फिर किसानों की बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष एवं आंदोलन की अगुवाई कर रहे कर्म सिंह मथाना ने रात 11:00 पर 35 मिनट पर यह घोषणा की है। 

10:10 PM, 12-Jun-2023


हाईवे पर डटे किसान।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसान रात को भी सड़क पर डटे हुए हैं। किसानों ने सड़क पर ही लंगर चखा और एमएसपी की मांग को लेकर  मजबूती से डटे हैं।

08:49 PM, 12-Jun-2023


सरकार को अल्टीमेटम देते किसान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

08:37 PM, 12-Jun-2023


हाईवे पर जाम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसान बोले कि सरकार के पास रात 10 बजे तक का समय है। कोई फैसला ले सरकार नहीं तो आंदोलन की कमान संयुक्त किसान मोर्चा के हाथ होगी और मामला राष्ट्रीय स्तर का होगा। जिसके बाद यह आंदोलन और बड़ा रूप ले लेगा। कंडेला खाप के अध्यक्ष टेकराम कंडेला व किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार के साथ जिला प्रशासन के माध्यम से बातचीत चल रही है और फिलहाल सकारात्मक संदेश मिला है।

इसी के चलते सरकार को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया और अगर सरकार इस समय के दौरान कोई फैसला नहीं ले पाती तो यह आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा के हाथ होगा और कोई बड़ा फैसला लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सुरेश कोथ ने कहा कि रात 10:00 बजे तक आंदोलन की कमान स्थानीय किसान कमेटी के हाथ रहेगी। जिसका नेतृत्व भाकीयू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह मथाना कर रहे हैं।

08:23 PM, 12-Jun-2023

रूट डायवर्ट ने बढ़ाई परेशानी, भारी पुलिस बल ने जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों को निकाला, धारा-144 थी लागू


किसानों ने किया हाईवे किया जाम
– फोटो : अमर उजाला

न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी की मांग पर सरकार से बातचीत विफल होने के बाद किसानों ने जम्मू-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम का असर अंबाला में भी देखने को मिला। जाम से पहले ही पुलिस ने रूट डायवर्ट का प्लान बना रखा था। जैसे ही किसान हाईवे पर बैठे तो भारी पुलिस बल ने जगह-जगह नाकेबंदी कर डायवर्ट रूट पर वाहनों को भेजना शुरू कर दिया।

06:59 PM, 12-Jun-2023


कुरुक्षेत्र में हाईवे पर बैठे किसान।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसानों द्वारा नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर आंदोलन किया जा रहा है।

05:42 PM, 12-Jun-2023

दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ से जाने वाले वाहनो के लिए मार्ग 

दिल्ली से चंडीगढ़-अंबाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सैक्टर 2/3 कट से ब्रहमसरोवर, तृतीय गेट केयूके ढांड रोड से नेशनल हाईवे 152 डी रहेगा। यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इन्द्री, लाडवा-यमुनानगर रहेगा।

चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ से जाने वाले वाहनो के लिए डायवर्ट मार्ग 

चण्डीगढ़ से करनाल-दिल्ली, यमुनानगर जाने वाले वाहनों के लिए अमन होटल पुल से जीटी रोड पर ना चढ़कर पुल के नीचे से साहा कट से वाया दौसडका, अधौया, बाबैन से होते हुए लाडवा से यमुनानगर व करनाल-दिल्ली रहेगा। चंडीगढ़ से कैथल-हिसार-कुरूक्षेत्र जाने वाले वाहनों के लिए साहा पुल के नीचे से जलेबी पुल से होते हुए वाया ठोल, 152 डी रहेगा।

04:30 PM, 12-Jun-2023

एसपी ने की थी कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिहं भोरिया ने किसानों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील थी। क्योंति आम जन को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा था कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

04:08 PM, 12-Jun-2023

पुलिस प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा

हरियाणा के साथ-साथ आसपास के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में किसान कुरुक्षेत्र में जुटे हैं। जिसके चलते प्रशासन से लेकर सरकार की भी इस रैली पर निगाहें टिकी हुई है। वहीं छह जून को शाहाबाद में हुए लाठीचार्ज के घटनाक्रम से सबक लेते हुए किसानों व पुलिस प्रशासन की ओर से फूंक-फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।

03:42 PM, 12-Jun-2023

किसानों के समर्थन में रैली में पहुंचा था बजरंग पूनिया

कुरुक्षेत्र की महारैली में पहलवान बजरंग पूनिया भी आए थे। बजरंग पूनिया ने कहा था कि किसानों को सड़क पर खड़े देखकर दुख होता है। हम भी ऐसे ही परिवारों से हैं। हम जितने भी खिलाड़ी हैं, हम आपके साथ हैं। किसान यूपी में हुई घटना के जिम्मेदार अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे। हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। लेकिन किसी पर एक्शन नहीं हुआ। 

03:28 PM, 12-Jun-2023

दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर किसानों के साथ धरना देते राकेश टिकैत

03:26 PM, 12-Jun-2023

बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ नेशनल हाईवे 44 पर पहुंची

03:22 PM, 12-Jun-2023

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम के दौरान किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे

03:17 PM, 12-Jun-2023

पुलिस ने जाम के चलते वाहनों के रूट किए डायवर्ट

किसानों के दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम करते ही पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए हैं। अंबाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सेक्टर 2/3 कट से ब्रह्मसरोवर, केयूके के तृतीय गेट ढाण्ड रोड से नेशनल हाईवे 152 का रूट तय किया है। वहीं यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इंद्री, लाडवा-यमुनानगर का रूट तय किया है।

Source link

About dp

Check Also

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, करीब 2400 राशन डिपुओं की कमान होगी महिलाओं के हाथ में

हरियाणा सरकार ने आज महिलाओं को एक और बड़ा तोहफ़ा देते हुए राज्य के एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *