Breaking News

अबोहर में व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला: 8 हजार लूटकर फरार हुए आरोपी; कबाड़ बेचकर घर जा रहा था पीड़ित

अबोहर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
घायल बिट्‌टू। - Dainik Bhaskar

घायल बिट्‌टू।

पंजाब के अबोहर स्थित ठाकर आबादी में कबाड़ी पर तेजधार हथियार से हमला कर 8 हजार रुपए लूट लिए। हमले के चलते व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले को शक के दायरे में लेते हुए जांच कर रही है।

उपचाराधीन आर्य नगर निवासी बिट्‌टू पुत्र फूला राम ने बताया कि वह कबाड़ बेचने का कार्य करता है। रविवार शाम को वह ठाकर आबादी स्थित एक कबाड़ की दुकान पर कबाड़ बेचने गया था। जब वह वहां पैसे गिन रहा था तो कुछ युवकों ने उसे देख लिया। जिन्होंने घर जाते समय रास्ते में घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसके पास मौजूद 8 हजार रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

हमले में व्यक्ति के हाथ में लगा तेजधार हथियार।

हमले में व्यक्ति के हाथ में लगा तेजधार हथियार।

तेजधार हथियार से नहीं हुआ हमला : SHO
घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में थाना सिटी टू प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि ये मामला शकी है। घायल व्यक्ति पर कोई तेजधार हथियार से हमला नहीं हुआ है। ASI सुखदेव सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *