Breaking News

दसूहा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत: बिस्तर पर मृत पड़ा मिला; चाचा की शिकायत पर 5 लोगों पर FIR

दसूहा17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक गुरप्रीत सिंह का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक गुरप्रीत सिंह का फाइल फोटो।

पंजाब के दसूहा स्थित टांडा हल्के के नंगल जमाल गांव में नशे की ओवरडोज से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा ने 5 लोगों पर घर बुलाकर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद टांडा पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र स्वर्गीय मलकीत सिंह के रूप में हुई है।

थाना मुखी टांडा इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि मृतक के चाचा बलविंदर सिंह पुत्र अनोख सिंह के बयान के आधार पर जगतार सिंह पुत्र खुशियां राम, उसके पुत्र शीरा, रोशी पुत्री गीतू निवासी नंगल जमाल व मनदीप पुत्र तरसेम सिंह निवासी धूत खुर्द के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

सहायक चालक था भतीजा
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उसके भतीजे को पहले नशीला पदार्थ खिलाते थे। आज भी आरोपियों ने घर बुलाकर जहरीली चीज खिलाई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बलविंदर ने अपने बयान में कहा कि उनके साथ उनका भतीजा सहायक चालक था। बीती रात गुरप्रीत ने उसे बताया कि वह मनदीप के साथ आरोपी जगतार सिंह के घर जा रहा है।

बिस्तर मृत पड़ा मिला
आज सुबह उन्होंने देखा कि गुरप्रीत अपने कमरे में बिस्तर पर मृत पड़ा है। उसके बगल में एक खाली सिरिंज पड़ी थी। बलविंदर का आरोप है कि उसके भतीजे को घर बुलाकर कोई जहरीली चीज दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *