Categories: Madhya Pradesh

MP Politics: प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे पर हमलावर हुए शिवराज के मंत्री, गृहमंत्री ने बताया ‘चुनावी हिंदू’


नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर भाजपा के मंत्री हमलावर हो गए हैं। प्रियंका ने जबलपुर में नर्मदा आरती में भाग लिया। फिर कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद किया। इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान के मंत्री हमलावर हो गए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू है। संस्कारधानी में उनकी मौजूदगी से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तो कह दिया कि चुनावी छलावा करने मध्य प्रदेश में आई हैं प्रियंका गांधी। 

प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तनखा और अन्य नेताओं के साथ जबलपुर के ग्वारी घाट पर नर्मदा आरती की। कांग्रेस ने चुनावी अभियान का शंखनाद किया है। साथ ही, पूरे शहर में 30 फीट की हनुमान गदा भी लगाई गई है। यह बताने को कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ से बड़ा हनुमान भक्त कोई नहीं है। कर्नाटक चुनावों में जब बजरंग दल को लेकर विवाद हुआ, तब कांग्रेस के दफ्तर में बजरंगियों ने तोड़फोड़ की थी। उसका जवाब भी अलग तरह से दिया जा रहा है। इस सब पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका जी से मेरा पूछना था कि संस्कारधानी के बजाय किसी और शहर को चुन लेती? संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को कहीं आइटम तो कहीं टंच माल बोलते हैं। आपको नर्मदा मैया या गंगा मैया की याद चुनावों के समय ही क्यों आती है? पांच साल पहले आई थी और अब चुनावों में फिर आ गई आप। आप चुनावी हिंदू हैं और यह सब लोग समझते हैं। गंगा जी में डूबकी लगाई थी तो दो सीट आई थी पूरे उत्तरप्रदेश में 400 में से। यही हाल मध्य प्रदेश में होने वाला है। 

वहीं, विश्वास सारंग ने कहा कि प्रियंका गांधी फिर से मध्यप्रदेश में फिर से चुनावी छलावा करने आई हैं। पांच साल पहले चुनाव के समय राहुल गांधी मप्र आए थे। किसान कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया। कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर राहुल और नर्मदा की आरती कर प्रियंका हिन्दू बनने की कोशिश करते हैं। यह वही कांग्रेस हैं, जिसने कर्नाटक में बजरंग बली का विरोध किया। आज बजरंगबली की आरती उतार रहे हैं। कमलनाथ बजरंग बली का केक बनवाकर उस पर छुरी चलाते हैं। चुनाव के समय भगवान को याद करना कांग्रेस की राजनीति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के स्वागत वाले बैनरों में राष्ट्रीय ध्वज को कुचला है। 

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago